Summer Vacation: भीषण गर्मी के बीच स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी, हरियाणा, पंजाब समेत इन राज्यों में समय से पहले होंगी स्कूलों की छु्ट्टियां

इन दिनों देशभर में पसीना छुड़ाने वाली गर्मी पड़ रही है। इस भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां समय से पहले हो सकती है।
 
भीषण गर्मी के बीच स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी, हरियाणा, पंजाब समेत इन राज्यों में समय से पहले होंगी स्कूलों की छु्ट्टियां
WhatsApp Group Join Now

Summer Vacation: इन दिनों देशभर में पसीना छुड़ाने वाली गर्मी पड़ रही है। इस भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां समय से पहले हो सकती है। इस बार केंद्रीय शिक्षा विभाग ने एक प्रपोजल तैयार कर सभी राज्य सरकारों को भेज दिया है। केंद्र सरकार के इस प्रपोजल में पहली से 8वीं कक्षा के बच्चों की छुट्टियों का जिक्र किया गया है।

इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली सहित बिहार व पश्चिम बंगाल सरकार पहले स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर चुकी है। वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में भी छुट्टियां घोषित हो चुकी है। इसके अलावा अंडमान व निकोबार में भी दो महीनों के लिए स्कूल बंद हो चुके हैं,हालांकि अंडेमान व निकोबार में वर्तमान में अधिकतम तापमान 33 के आसपास बना हुआ है।

वहाँ इससे अधिक तापमान कभी होता नहीं है। सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। हालांकि हरियाणा प्रदेश में शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार 1 जून से छुट्टियां प्रस्तावित है। पर इससे पहले कक्षा पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों की विचार चल रहा है। इस बार गर्मी काफी तेज है। 

पिछली बार की तुलना में इस बार गर्मी ने अपना रूप पहले ही दिखा दिया भारत मौसम विभाग भी गर्मी को लेकर पहले ही अलर्ट जारी कर चुका है। इस बार पिछले वर्षों की तुलना में अधिक दिनों तक गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद ही सरकार ने ऐसा प्रपोजल बनाया है कि सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी जाए।

हरियाणा में होगा स्कूलों के समय में बदलाव 

गर्मी की छुट्टियों का यह सरकारी ऐलान भी सरकारी व निजी स्कूलों पर लागू होगा। चाहे स्कूल सीबीएसई सहित किसी भी बोर्ड से संबंधित क्यों ना हो? सरकारी विद्यालय हो या प्राइवेट स्कूल हो किसी भी प्रकार का विद्यालय हो चाहे।

 उधर हरियाणा सरकार की शिक्षा मंत्री ने भी शिक्षा विभाग को स्कूलों के समय में बदलाव के लिए कहा है। पर यह समय बदलाव कब से लागू होगा इसका अभी कोई जिक्र नहीं है। सरकार का कहना है कि तेज गर्मी देखते हुए इस बार यह ऐलान किया है कि छोटे बच्चों की गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी जाए। इसको लेकर बताया जा रहा है कि लगभग 1.5 महीने की गर्मी की छुट्टियां इस बार होने वाली है।