हरियाणा के सरकारी स्कूलों के छात्रों ने जेईई मेन्स परीक्षा में किया कमाल, पूरे देश के सरकारी स्कूलों के लिए कायम की मिसाल

 
 हरियाणा के सरकारी स्कूलों के छात्रों ने जेईई मेन्स परीक्षा में किया कमाल, पूरे देश के सरकारी स्कूलों के लिए कायम की मिसाल
WhatsApp Group Join Now
जेईई मेन्स 2025 के परिणाम बुधवार को एनटीए द्वारा घोषित कर दिए गए हैं। हरियाणा सुपर 100 के विद्यार्थियों ने इसमें अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है। हरियाणा के सरकारी स्कूलों के छात्रों ने पूरे देश के सरकारी स्कूलों के लिए एक नई मिसाल कायम की है।

इन साधारण पृष्ठभूमि से आए विद्यार्थियों की इस ऊर्जा से भरी और प्रभावशाली उपलब्धि ने एक नया मानक स्थापित किया है। खास बात ये है कि इन विद्यार्थियों में 99% से ज्यादा 10, 97% से ज्यादा 26, 95% से ज्यादा 52, 90% से ज्यादा 98 व 85% से ज्यादा 144 विद्यार्थी हैं। 

यह परिणाम उन्हें अपने लिए लड़ने व कुछ असाधारण करने के लिए हिम्मत देगा। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का कहना कहना है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में और सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारी चल रही है।

ये विद्यार्थी रहे टॉप पर 

आदित्य (भिवानी)             99.91%
रविंदर (जींद)                  99.87%
मुस्कान (भिवानी)             99.83%
तनिश (फरीदाबाद)          99.81%
विशेष (महेंद्रगढ़)             99.55%
रोहित (गुरुग्राम)              99.43%
शुफ्ता (फरीदाबाद)          99.35%
योगेश (फतेहाबाद)          99.31%
विवेक (फरीदाबाद)          99.12%
दीपेन्द्र (जींद)                  99.10%