Sports Awards : हरियाणा के बेटी मनु भाकर समेत इन खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न, 32 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार, देखें लिस्ट
Sports Award : निशानेबाज मनु भाकर, शतरंज विश्व चैम्पियन डी गुकेश, पुरूष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को इस साल देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार के लिये चुना गया है।
बाईस वर्ष की मनु एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली खिलाड़ी बनी जिन्होंने अगस्त में पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।
S. No. Name of the Sportsperson Discipline
Ms. Jyothi Yarraji Athletics
2. Ms. Annu Rani Athletics
3. Ms. Nitu Boxing
4. Ms. Saweety Boxing
5. Ms. Vantika Agrawal Chess
6. Ms. Salima Tete Hockey
7. Shri Abhishek Hockey
8. Shri Sanjay Hockey
9. Shri Jarmanpreet Singh Hockey
10. Shri Sukhjeet Singh Hockey
11. Shri Rakesh Kumar Para-Archery
12. Ms. Preeti Pal Para-Athletics
13. Ms. Jeevanji Deepthi Para-Athletics
14. Shri Ajeet Singh Para-Athletics
15. Shri Sachin Sarjerao Khilari Para-Athletics
16. Shri Dharambir Para-Athletics
17. Shri Pranav Soorma Para-Athletics
18. Shri H Hokato Sema Para-Athletics
19. Ms. Simran Para-Athletics
20. Shri Navdeep Para-Athletics
21. Shri Nitesh Kumar Para-Badminton
22. Ms. Thulasimathi Murugesan Para-Badminton
23. Ms. Nithya Sre Sumathy Sivan Para-Badminton
24. Ms. Manisha Ramadass Para-Badminton
25. Shri Kapil Parmar Para-Judo
26. Ms. Mona Agarwal Para-Shooting
27. Ms. Rubina Francis Para-Shooting
28. Shri Swapnil Suresh Kusale Shooting
29. Shri Sarabjot Singh Shooting
30. Shri Abhay Singh Squash
31. Shri Sajan Prakash Swimming
32. Shri Aman Wrestling
पेरिस ओलंपिक में ही हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत ने लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीता। अठारह वर्ष के गुकेश सबसे युवा विश्व चैम्पियन बने जो पिछले साल शतरंज ओलंपियाड में भारतीय टीम के ऐतिहासिक स्वर्ण पदक में भी सूत्रधार रहे थे। पैरा हाई जंपर प्रवीण ने पेरिस पैरालम्पिक में टी64 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।
यह उन खिलाड़ियों की श्रेणी है जिनका घुटने से नीचे एक या दोनों पैर नहीं होता है और वे दौड़ने के लिए कृत्रिम पैर पर निर्भर होते हैं। खेल मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा, “विजेताओं को 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में एक विशेष कार्यक्रम में पुरस्कार दिए जाएंगे।”