Haryana News: हरियाणा में धुंध का कहर, 3 जगह हादसे, 1 युवक की मौत

 
 हरियाणा में धुंध का कहर
WhatsApp Group Join Now


हरियाणा में लगातार ठंड बढ़ रही है। सोनीपत में बुधवार सुबह धुंध की वजह से तीन हादसे हो गए। इनमें से एक में तुड़े से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।

दूसरी जगह कैंटर और कार की टक्कर हो गई। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर खंभे से जा टकराई। दोनों हादसों में कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। 

पिछले 10 दिनों में कड़ाके ठंड पड़ रही है। मंगलवार रात को हिसार के मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान 0.6 डिग्री दर्ज किया गया। 10 जिलों में शीतलहर और पाले का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें झज्जर, रोहतक, जींद, करनाल, भिवानी, फतेहाबाद, कैथल, सिरसा, हिसार और कुरूक्षेत्र शामिल हैं।

रोहतक जिले में दिन में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। यहां 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। सिरसा में तापमान 2.7, सोनीपत में 3.5 और महेंद्रगढ़ में 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नारनौल में गाडियों पर ओस की चादर जम गई।