हरियाणा वालों को फिर सताएगी भीषण गर्मी: हल्की बारिश ने दी थी राहत, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट

हरियाणा में बारिश से तापमान में गिरावट आई। लेकिन 3 दिन की राहत के बाद से तापमान फिर से बढ़ने लगा है।
 
हरियाणा वालों को फिर सताएगी भीषण गर्मी: हल्की बारिश ने दी थी राहत, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा में बारिश से तापमान में गिरावट आई। लेकिन 3 दिन की राहत के बाद से तापमान फिर से बढ़ने लगा है। इस दौरान दोपहर में तापमान में 2.8 डिग्री की बढ़ोत्तरी की दर्ज हुई है। यहां दिन के पारे में 7.9 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

वहीं सिरसा में अधिकतम तापमान बढ़कर 6.7 डिग्री पर पहुंच गया। अच्छी बात यह रही कि प्रदेश में 14 जिले ऐसे हैं जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। दिन में धूप खिलने को देखते हुए मौसम विभाग ने आज और कल यानी 24 जून को हरियाणा में फिर से लू चलने की संभावना जताई है।

इसे लेकर IMD ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। 3 दिन तक दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 26 से 28 जून तक बारिश की संभावना है।


यहां देखिए मानसून की स्थिति
अगले एक या दो दिनों में मानसून के पूर्वी यूपी में दस्तक देने की संभावना है। वहीं, मानसून के मध्य प्रदेश और गुजरात में भी आगे बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में मानसून MP और UP के रास्ते दस्तक देता रहा है। अबकी बार भी दोनों ओर से मानसून के आगे बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग पहले ही कह चुका है कि इस बार हरियाणा में सामान्य बरसात होगी।

मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि यदि इसी स्पीड से मानसून चलता रहा तो हरियाणा में ये 27 जून और 3 जुलाई के बाद कभी भी दस्तक दे सकता है।

रात में भी 1.6 डिग्री बढ़ा पारा
प्रदेश में रात के तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हिसार में सबसे कम 24.7 डिग्री तापमान रहा। नारनौल में पारा 30.5 डिग्री रहा, यह सामान्य से 5.1 डिग्री ज्यादा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कई जगह बरसात दर्ज की गई है। गुरुग्राम में 6MM, पानीपत में 11MM, करनाल में 1.2MM और सिरसा में बूंदाबांदी हुई है।