Winter Vacation 2025: हरियाणा से लेकर यूपी तक, इन राज्यों में बंद हुए स्कूल, जानिए कब तक रहेगी छुट्टियां

 
Winter Vacation 2025: हरियाणा से लेकर यूपी तक, इन राज्यों में बंद हुए स्कूल, जानिए कब तक रहेगी छुट्टियां
WhatsApp Group Join Now
Haryana Schools Winter Vacation 2025: उत्तर भारत के कई राज्यों ने ठंड बढ़ने के कारण स्कूल बंद करने यानी विंटर वेकेशन की घोषणा कर दी है। दिसंबर का महीना खत्म होने से पहले ही सर्दी अपने चरम पर पहुंच गई है। कई राज्यों में बारिश होने से ठिठूरन ज्यादा बढ़ गई है। तापमान में गिरावट के साथ ही सुबह और रात में घना कोहरा भी छाने लगा है। इसी बीच स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी आई है।

देश की राजधानी दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, यूपी सहित कई राज्यों में स्कूल हॉलिडे लिस्ट जारी की गई है। हालांकि हर साल की तरह इस बार भी मौसम को देखते हुए इसमें बदलाव किया जा सकता है। 25 दिसंबर 2024 को दुनियाभर में क्रिसमस मनाया गया और इसकी धूम भारत में भी खूब नजर आई। कई राज्यों ने क्रिसमस से पहले ही छुट्टियों का ब्योरा तैयार कर लिया था। 

15 जनवरी तक होंगी स्कूल की छुट्टियां 

अक्सर ऐसा होता है कि छुट्टियां 7 जनवरी तक होती हैं, फिर सर्दी को देखते हुए वेकेशन बढ़ा दी जाती है। लेकिन इस बार पहले ही 15 जनवरी तक छुट्टियों को ऐलान किया गया है। राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से ग्रैप 4 लागू है। ऐसे में दिल्ली के आसपास (दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद) के सभी स्कूल हाइब्रिड मोड पर चल रहे हैं। इसी बीच दिल्ली सरकार ने 1 जनवरी से 15 जनवरी, 2025 तक स्कूलों में विंटर वेकेशन का ऐलान कर दिया है।

हरियाणा में भी 15 तक बंद रहेंगें स्कूल 

पंजाब सरकार ने 24 दिसंबर से 31 दिसंबर, 2024 तक स्कूलों में विंटर वेकेशन की घोषणा की है। ठंड के मौसम और तापमान की स्थिति के आधार पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है। वहीं हरियाणा में सभी स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी 2025 तक विंटर वेकेशन रहेगी। हालांकि हरियाणा में अभी तक छुट्टियों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।