Sarpanch Suspend: हरियाणा में उपायुक्त ने किया सरपंच को सस्पेंड, जानिए क्या है वजह
Jan 24, 2025, 13:22 IST

WhatsApp Group
Join Now
Sarpanch Suspend: हरियाणा के हिसार जिले के रायपुर गांव के सरपंच को जिला उपायुक्त ने सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में बड़ा ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इसमें लव मैरिज करने वाली पत्नी ने केस दर्ज करवाया था, जिसके बाद सरपंच सुनील कुमार की सरपंची चली गई है।
जानकारी के मुताबिक सुनील कुमार ने सुमन नामक लड़की के साथ लव मैरिज की थी । दोनों ने 2021 में लव मैरिज की थी। सुमन के मुताबिक दोनों की 2018 में मुलाकात हुई थी, उस दौरान सुनील ने उससे एलएलबी की पढाई करने का बोला था।
इस मामले में सुमन ने बताया कि शादी के करीब एक साल बाद उसे दहेज के लिए तंग किया जाने लगा। सुमन की शिकायत पर 17 नवंबर 2022 को कई धाराओं के तहत सुनील कुमार और उसके एक साथी प्रमोद पर सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया था।
सुनील की पत्नी सुमन ने उसपर दहेज उत्पीड़न, किडनैपिंग और गर्भपात का केस दर्ज करवाया था। इस मामले में अब लंबी जांच के बाद जिला उपायुक्त अनीश यादव ने हरियाणा पंचायती रात अधिनियम 51 के तहत उसे सरपंच पद से बर्खास्त कर दिया है।