Safai Karamchari Salary: हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की मौज, सरकार ने बढ़ाया मानदेय, अब मिलेंगे इतने रुपये
हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की मौज, सरकार ने बढ़ाया मानदेय, अब मिलेंगे इतने रुपये
Jul 2, 2024, 16:11 IST
WhatsApp Group
Join Now
Safai Karamchari Salary: हरियाणा सरकार विधानसभा चुनाव से पहले अपने कर्मचारियों के लिए बड़ी- बड़ी घोषणाएं कर रही है। इसी बीच अब सफाई कर्मचारियों के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने ग्रामीण और शहरी सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया है।
ऐसे में अब नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाकर 17 हजार कर दिया है। वहीं ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का मानदेय 16 हजार किया गया है। इसके साथ ही सीएम सैनी ने सफाई कर्मचारी पोर्टल बनाने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP की सफाई कर्मचारियों के लिए घोषणाएं... pic.twitter.com/PpBsIaFOCE
— CMO Haryana (@cmohry) July 2, 2024
उन्होनें कहा कि ये पोर्टल डिस्ट्रिक्ट वाइज बनेगा, जितने भी लोग उसपर रजिस्टर करेंगे साथ ही जितनी भी आवश्यकता रहेगी वो वहां से उठाएंगे। जिसके बाद उन्हें 13 हजार रुपए का मानदेय तुरंत मिल जाएगा।