लुटेरा दूल्हा: दहेज में ढाई करोड़ रुपए लेकर अमेरिका भागा इंजीनियर दूल्हा, तीन लड़कियों को बना चुका शिकार

 
लुटेरा दूल्हा: दहेज में ढाई करोड़ रुपए लेकर अमेरिका भागा इंजीनियर दूल्हा, तीन लड़कियों को बना चुका शिकार
WhatsApp Group Join Now

Chopal Tv, New Delhi

आप ने अब तक लुटेरी दुल्हन के किस्से सुने होंगे या फिर दहेज के लोभियों के कारनामें सुने होंगे। लेकिन मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में लुटेरा दूल्हे का मामला सामने आया है जहां दूल्हा एक दो लाख नहीं बल्कि ढाई करोड़ की ढगी कर फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि शादी के एक महीने बाद फरेबी सॉफ्टवेयर इंजीनियर दूल्हा लड़की वालों के ढाई करोड़ रुपए लेकर अमेरिका भाग गया। पत्नी ने मुंबई के मंटुआ थाने में फ्रॉड दूल्हे और उसके पिता पर दहेज प्रताडना, धोखाधड़ी, मारपीट समेत आधा दर्जन मामलों में एफआईआर दर्ज कराई है।

यहीं नहीं नई नवेली दुल्हन का आरोप है कि लड़का इससे पहले दो लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुल्हन के घरवालों ने बताया कि इंदौर के लसूडिय़ा थाना क्षेत्र के शांति निकेतन निवासी विशाल अग्रवाल सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। पलासिया के शेखर बिल्डिंग में उसका ऑफिस है।

लुटेरा दूल्हा: दहेज में ढाई करोड़ रुपए लेकर अमेरिका भागा इंजीनियर दूल्हा, तीन लड़कियों को बना चुका शिकार

लूटेरे दूल्हे के पिता विमल अग्रवाल प्रॉपर्टी का काम करते हैं। इंदौर के ही संजना पार्क निवासी दाल कारोबारी अनिल मंगल ने मुंबई निवासी अजय अग्रवाल से उनकी बेटी निधि और विशाल के शादी की बात चलाई थी। दोनों की शादी तय हुई। आरोप है कि विशाल ने सगाई में 70 लाख रुपए कैश लिए थे।

निधि और विशाल की शादी 25 अप्रैल 2021 को उदयपुर के ताज लेक पैलेस में हुई थी। कैश और गहने जेवरात मिलाकर लड़की वालों ने दहेज में करीब डेढ़ करोड़ रुपए दिए। निधि का आरोप है कि शादी के बाद भी वह ससुराल वालों से रुपए मंगवाता रहा। इस तरह करीब ढाई करोड़ रुपए ले लिए।

जब विशाल को लगा की एक अच्छी खासी मोटी रकम जमा हो गई तो लुटेरा पति शादी के एक महीने बाद ही निधि को छोड़कर अमेरिका भाग गया। निधि के मुताबिक दहेज और उसके बाद 2 करोड़ 41 लाख रुपए नकदी और ज्वैलरी ली गई।

विशाल के अमेरिका चले जाने के बाद ससुराल पक्ष के विमल अग्रवाल, अलका अग्रवाल, आंचल, आदित्य गर्ग, नीरज द्विवेदी, अनिल और सुधा ने साजिश कर उसे अपने मायके मुंबई भेज दिया। शादी के कई महीनों बाद भी जब विशाल घर नहीं लौटा तो निधि और उसके घरवालों को अपने साथ हुए धोखे का एहसास हुआ।

निधि की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ दहेज, धोखाधड़ी समेत आधा दर्जन मामले में केस दर्ज किया है। निधि ने बताया कि आसपास में रहने वाले पड़ोसियों से बातचीत में उसे पता चला कि विशाल पहले भी दो बार शादी कर चुका है। इससे पहले वह शादी के आठ दिन बाद ही भाग गया था। लड़के के परिवार वालों ने दोनों शादियों में भी दहेज के नाम पर मोटी रकम ली थी।