हरियाणा के करनाल में राइस मिल की बिल्डिंग गिरी, मलबे के नीचे दबे 25 से ज़्यादा मजदूर, दो मजदूरों की मौत, जानिए अपडेट

हरियाणा में करनाल के तरावड़ी स्थित एक राइस मिल में तीन मंजिला इमारत गिर गई है।
 
A
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा में करनाल के तरावड़ी स्थित एक राइस मिल में तीन मंजिला इमारत गिर गई है। जानकारी मिल रही है की मलबे के नीचे 20 से 25 मजदूर भी दब गए है। जिसमें से दो मजदूरों की मौत हो गई है। इमारत गिरने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। 

प्रशासन, पुलिस व रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

जानकारी के अनुसार तरावड़ी के शिव शक्ति राइस मिल की तीन मंजिला बिल्डिंग में करीब 200 मजदूर रहते थे। जिनमें से कुछ मजदूर रात को काम पर गए हुए थे। जबकि बाकी मजदूर रात को बिल्डिंग में सो रहे थे। 

मंगलवार अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे तीन मंजिला बिल्डिंग सोते हुए मजदूरों पर गिर गई। बिल्डिंग गिरने से 20 से 25 मजदूर मलबे के नीचे दब गए। जबकि दो मजदूरों की मौत हो गई। 

18 मजदूर घायल बाताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस और रेस्क्यू टीम द्वारा मलबे के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है। मौके पर मौजूद मजदूर भी हादसे से बहुत घबरा चुके हैं और वे भी कुछ सही जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।

राइस मिल के अंदर ही तीन मंजिला इमारत गिरने पर सवाल उठने लगे हैं। तीन मंजिला इमारत में 200 मजदूर रहते थे। ऐसे में सवाल यह भी है क्या यह बिल्डिंग इतनी पुरानी हो चुकी थी, जो अपना भार ही सहन नहीं कर पाई। 

फिलहाल बिल्डिंग के गिरने के कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। डीसी अनीश यादव व SP शशांक सावन भी मौके पर पहुंचे हैं।