Registry News: हरियाणा में रजिस्ट्री को लेकर बड़ी अपडेट, अब सेल्फ सर्टिफिकेशन से तुरंत रजिस्ट्री करवा सकेंगे

शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की एक ही सोच है कि गरीब से गरीब व्यक्ति का भला कैसे हो।
 
हरियाणा में रजिस्ट्री को लेकर बड़ी अपडेट, अब सेल्फ सर्टिफिकेशन से तुरंत रजिस्ट्री करवा सकेंगे
WhatsApp Group Join Now

Registry News: शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की एक ही सोच है कि गरीब से गरीब व्यक्ति का भला कैसे हो।  शहरी क्षेत्रों में बहुत वर्षों  लोगों को सम्पत्तियों का मालिकाना हक़ देने की मांग चली आ रही थी और वर्तमान सरकार ने इसे पूरा किया है।   

उन्होंने कहा कि सेल्फ सर्टिफिकेशन के बाद सभी पात्र लोग तुरंत रजिस्ट्री करवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रतिदिन नई घोषणा ही नहीं करते बल्कि वे उसे लागू करवाने का काम भी कर रहे हैं। आज इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री ने पात्र लोगों को बहुत बड़ी राहत देने का काम किया है।

 इससे पहले विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि पहले की सरकारों में केवल घोषणा होती थी पर वर्तमान सरकार में मुख्यमंत्री नायब सिंह ने वास्तव में पात्र लोगों को मालिक बनाने का काम किया है।

इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री विकास गुप्ता ने योजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत किया।