Ram Rahim: हरियाणा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम बरी, कोर्ट ने सुनाया फैसला

 
Ram Rahim: हरियाणा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी
WhatsApp Group Join Now

Ram Rahim: हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने राम रहीम को रंजीत हत्याकांड में राम रहीम समेत पांच आरोपियों को बरी कर दिया है। इस मामले में पहले राम रहीम समेत पांच आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने 2002 में हुए रंजीत सिंह हत्याकांड में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषमुक्त करार दिया है। रंजीत सिंह डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के कट्टर अनुयायी और हरियाणा के सिरसा में डेरा के प्रबंधकों में से एक थे। 22 साल पहले उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

 

आपको बता दें कि पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह हत्याकांड में डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम और चार अन्य सहित सभी आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। राम रहीम पर 31 लाख रुपये और बाकी आरोपियों पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था।

इस अपराध के लिए दोषी ठहराए गए अन्य लोगों में कृष्ण लाल, जसबीर सिंह, अवतार सिंह और सबदिल शामिल हैं। सजा की अवधि पर सीबीआई द्वारा बहस पूरी कर ली गई तथा बचाव पक्ष के वकील ने भी अपनी बहस पूरी कर ली।