Ram Rahim : गुरमीत राम रहीम ने भंग किया अपना पोलिटिकल विंग, डेरा सच्चा सौदा ने अनुयायियों को दिया ये मैसेज

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने अपने पॉलिटिकल विंग को भंग कर दिया है। डेरा प्रमुख ने इसका संदेश संघ और अनुयायियों को दिया है। 

 
Ram Rahim
WhatsApp Group Join Now

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने अपने पॉलिटिकल विंग को भंग कर दिया है। डेरा प्रमुख ने इसका संदेश संघ और अनुयायियों को दिया है। जिसके चलते अब डेरा खुलकर किसी भी पार्टी को समर्थन नहीं करेगा। हालांकि चुनावों के दौरान डेरा प्रमुख के जेल से बाहर आने को लेकर भी कई बार सवाल उठ चुके हैं। जिसके चलते अब डेरा प्रमुख ने अब राजनीति से अपना पल्ला झाड़ विंग को खत्म कर दिया है।

हरियाणा सहित अन्य राज्यों में विधानसभा सहित अन्य चुनावों में डेरे का बड़ा वोट बैंक एक साथ होने की चर्चा रहती है। राजनीतिक दल भी डेरे का समर्थन लेने के लिए कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पहुंचते रहते हैं। हरियाणा के साथ-साथ पंजाब के बड़े नेता भी कई बार कार्यक्रम में शामिल होते रहते हैं।

ऐसे में अब डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने अपनी पॉलिटिकल विंग को भंग कर दिया है। राम रहीम ने अपने संघ और अनुयायियों को भी यह संदेश दिया है कि डेरा सच्चा सौदा का कोई राजनीतिक विंग नहीं होगा। बता दे कि विंग का गठन वर्ष 2007 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले किया गया था।