Rain Start in Haryana: हरियाणा के इन इलाको में हुई बारिश शुरू, 17 जिलों में जारी है अलर्ट
Rain Start in Haryana: हरियाणा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, हरियाणा में17 जिलों को लेकर बारिश का अलर्ट किया था. इसी कड़ी में आज हरियाणा के सिवानी, नारनौंद, रेवाड़ी, पानीपत के कुछ इलाकों में बारिश शुरू हो गई है. वहीं जींद से लेकर हिसार-सिरसा में बारिश के हालात बन रहे है.
हालांकि करनाल कुरुक्षेत्र में सुबह हलकी धूप निकली हुई थी मगर कई इलाको में बारिश के आसार बन रहे है. मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पंचकूला, भिवानी और रोहतक में सुबह से बादल छाए हुए हैं। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने 17 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की मानें तो आज कैथल, जींद, सोनीपत, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में भी बारिश के आसार हैं।
इसके अलावा कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। शनिवार सुबह के समय हरियाणा के ज्यादातर जिलों सुबह हल्की धुंध छाई रही, जो दिन चढ़ने के साथ साफ होती गई।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार आज अगर बादलवाई हुई तो धुंध का प्रभाव कम होगा। उत्तरी राजस्थान पर एक च्रकवातीय सर्कुलेशन बन रहा है। इसकी वजह से अरब सागर से नमी मिलेगी। ये हवाएं राजस्थान से होते हुए हरियाणा में भी बारिश करेगी। बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना है।
बादलवाई और बारिश के कारण अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। बादल छाए रहने से रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
बारिश के बाद 12 जनवरी से कुछ इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इससे दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी।
वहीं, बारिश के बाद रात का तापमान फिर से गिरेगा, लेकिन तापमान के जमाव बिंदु पर जाने के चांस अभी कम दिखाई दे रहे हैं। बारिश के कारण नमी रहेगी, जिससे तापमान में गिरावट तो आएगी, लेकिन वह जमाव बिंदु की ओर नहीं जाएगा।