हरियाणा में अगले 5 दिन बारिश का अनुमान, देखिये मौसम बुलेटिन

 
हरियाणा में अगले 5 दिन बारिश का अनुमान, देखिये मौसम बुलेटिन
WhatsApp Group Join Now

Chopal Tv, Hisar

हरियाणा में मौसम को लेकर मौसम विभाग ने बुलेटिन जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक छह सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। एक कम दबाब का क्षेत्र राजस्थान पर बने होने के कारण अरब सागर से नमी वाली हवाये आने की संभावना से हरियाणा राज्य में मानसून की सक्रियता थोड़ी बढ़ने की संभावना है जिससे राज्य में 5 सितंबर तक मॉनसून आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा 1 सितंबर से 5 सितंबर के दौरान बीच- बीच में तेज हवायों व गरज चमक के साथ कहीं- कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है ।

हरियाणा में अगले 5 दिन बारिश का अनुमान, देखिये मौसम बुलेटिन

हिसार में चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने चौपाल टीवी पर फोन पर बातचीत में बताया कि अगले पांच दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। मध्य प्रदेश और राजस्थान में मॉनसून का टर्फ बन रहा है जिस वजह से हरियाणा के कई इलाकों में बारिश संभावित है।

हरियाणा में अगले 5 दिन बारिश का अनुमान, देखिये मौसम बुलेटिन

उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव संभव है और यह आगे आने वाले दिनों में भी हो सकता है। अरब सागर में मॉनसून का प्रभाव देखने को मिल रहा है, जिस वजह से राजस्थान के रास्ते हरियाणा में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि किसानों को इस मौसम में कीटनाशकों का उपयोग मौसम के हिसाब से करना चाहिए।

हरियाणा में अगले 5 दिन बारिश का अनुमान, देखिये मौसम बुलेटिन

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
@31.08.2020
हरियाणा राज्य में मॉनसून पीरियड (1जून से 29 अगस्त) तक भारत मौसम विज्ञान विभाग में दर्ज आंकड़ों के अनुसार राज्य में अब तक सामान्य से 2% कम बारिश दर्ज हुई है। इस दौरान राज्य में सामान्य बारिश 358.9 मिलीमीटर की जगह 350.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। परन्तु राज्य के ग्यारह जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई जिनमे मुख्य पंचकूला (-61%), रोहतक (-51%),भिवानी (-40%) महेंद्रगढ़ (-36%), रेवाडी (-26%), अम्बाला (-21%),हिसार (-13%), जींद (-10%),पानिपत (-8%), पलवल(-5%), यमुनानगर(-2%) तथा राज्य के बाकी जिलों में सामान्य या अधिक वर्षा आंकी गई है।

हरियाणा में अगले 5 दिन बारिश का अनुमान, देखिये मौसम बुलेटिन

मौसम पूर्वानुमान:-
एक कम दबाब का क्षेत्र राजस्थान पर बने होने के कारण अरब सागर से नमी वाली हवाये आने की संभावना से हरियाणा राज्य में मानसून की सक्रियता थोड़ी बढ़ने की संभावना है जिससे राज्य में 5 सितंबर तक मॉनसून आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा 1 सितंबर से 5 सितंबर के दौरान बीच- बीच में तेज हवायों व गरज चमक के साथ कहीं- कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है ।
##########$$$$$######
🌧🌧 डॉ मदन खीचड़ , विभागाध्यक्ष,
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार