हरियाणा में शुरु हुई बारिश, इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, देखें मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग का कहना है कि चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल और जींद समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। यह बारिश गरज-चमक के साथ होगी। इसके साथ ही आंधी भी आ सकती है। वहीं आज 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग का कहना है कि आज बारिश के साथ कई स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। इसलिए लोग सतर्क रहे और ऐसी जगहों पर जाने से बचें। जहां बारिश ज्यादा होती हो।
हरियाणा में आज कितना रहेगा तापमान
बता दें कि प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार की रात करीब 8 बजे से बारिश हो रही है, तो गुरुवार तड़के भी हुई है। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। आज का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। विभाग के अनुसार आज सुबह कैथल, अम्बाला, यमुनानगर, पंचकुला, चंडीगढ व साथ लगते क्षेत्रो मे बूंदाबांदी की संभावना है