Rain Alert in Haryana: आज से होगी बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए किया जारी अलर्ट

 
Haryana Rain Forecast: हरियाणा में आज लगातार दूसरे दिन भी बारिश और तूफान का अलर्ट, 7 जिलों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी
WhatsApp Group Join Now
 

Rain Alert in Haryana: मौसम विभाग के मुताबिक आज 10 जनवरी की रात से पूरे हरियाणा में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो जाएगा, जिससे पूरे हरियाणा में बारिश के आसार बन रहे हैं। 7 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कोहरा और दिन में तापमान गिरने से कोल्ड डे भी रहेगा।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट  
भारतीय मौसम विभाग ने 10 की रात से मौसम बदलने के बाद हरियाणा के 7 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात (नूंह) शामिल हैं। इस दौरान उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में कुछ जगहों पर घना कोहरा भी छा सकता है। मौसम में हुए इस बदलाव के कारण 11 और 12 जनवरी को अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

12