Rain Alert Haryana: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी बारिश, विभाग ने दी जानकारी

 
Rain Alert Haryana: हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
WhatsApp Group Join Now
Rain Alert Haryana: भारतीय मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और 15 जनवरी तक कोहरे से लेकर घने कोहरे की भविष्यवाणी की है। IMD के अनुसार पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान में तीव्र कार्यवाही शुरू, फिरोजपुर, भटिंडा, हिसार, चूरू में दोबारा बरसात होगी.  जबकि अगले 1 से 4 घंटों के  मुक्तसर साहिब, मोगा, फरीदकोट, बरनाला, भटिंडा, मानसा,  सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, पूर्वीहनुमानगढ़ (भादरा), पुर्वी चूरू,  झुंझुनूं जिले में गरज के साथ कही हल्की कही तेज बारिश होगी। कुछ जगह तेज बारिश के साथ में ही ओलावृष्टि भी संभव है।

उसके बाद उसके बाद रोहतक, झज्जर, सोनीपत, जींद, पानीपत, कैथल, संगरूर, पटियाला,  लुधियाना, तरन तारन आदि जिलों में बरसात की गतिविधियां देखी जाएगी.

बदलेगा मौसम

हरियाणा की बात की जाए तो आज प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर आज भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आज उत्तरी इलाके के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें कैथल, करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, जींद, अंबाला और पंचकूला शामिल है। कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी होने की संभावना है।

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से हरियाणा में कोहरे और कोल्डवेव की स्थिति देखने को मिलेगी। कुछ स्थानों पर धुंध पड़ सकती है। कल 13 जनवरी से मौसम में बदलाव होगा। तापमान गिरेगा और शीतलहर भी चलेगी। 

हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि 13 जनवरी से तेज सर्दी का दौर फिर से शुरु हो जाएगा। इस महीने 20 दिन शीतहलर चलेगी। 13 जनवरी से तापमान में गिरावट आएगी।  

जानकारी के लिए बता दें कि कल 11 जनवरी को प्रदेश में राज्य में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ था। 9 जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई। इनमें रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, नारनौल (महेंद्रगढ़), रोहतक, जींद, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं। पानीपत और सिरसा में रात तक बारिश चली। हिसार में सुबह 10 बजे बारिश शुरू हुई थी, जो शाम को 5 बजे बंद हुई।