हरियाणा के दूर दराज और कम सवारियों वाले रुटों पर मैक्सी कैब चलाने की तैयारी, जानिये क्या है योजना ?

 
हरियाणा के दूर दराज और कम सवारियों वाले रुटों पर मैक्सी कैब चलाने की तैयारी, जानिये क्या है योजना ?
WhatsApp Group Join Now


हरियाणा के ग्रामीण इलाकों और शहरों से दूर दराज के गांवों के लिए अब मैक्सी कैब चलाने की तैयारी है। इसके लिए मैक्सी कैब संचालकों की तरफ से परमिशन का कार्य जल्द ही प्रारंभ हो सकता है।

रोहतक में आरटीए विभाग की तरफ से इस प्रकार की पहल की है। इसके लिए विभाग को पत्र लिखा गया है कि दूर दराज और कम सवारियों वाले स्थानों के लिए मैक्सी कैब चलाने की सुविधा दी जाए ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।

परिवहन विभाग द्वारा परमिशन के बाद इन मैक्सी कैब को सड़कों पर उतारा जा सकता है। इसके लिए यह शर्त भी रहेगी कि मैक्सी कैब संचालक अपनी मनमर्जी से किराया नहीं वसूल सकेंगे बल्कि निर्धारित किराया ही लिया जाएगा।

इसके लिए मुख्यालय की तरफ से प्रदेश के सभी आरटीए सचिव से ऐसे रूटों की सूची मांगी गई है, जहां पर रोडवेज बस की सुविधा नहीं है और प्राइवेट बस भी इक्का-दुक्का ही चलती हैं।

रोहतक आरटीए सचिव की तरफ से जिले में ऐसे 27 रूटों का चयन किया गया है। खास बात यह है कि यह सभी रूट ग्रामीण एरिया के हैं, जिससे इन इलाकों में रहने वाले लोगों को भी मैक्सी कैब का काफी फायदा होगा।

दरअसल, अभी तक इन रूटों पर अवैध रूप से क्रूजर या अन्य गाड़ियां चलती हैं, जिनका कोई परमिट नहीं है और यह मनमाफिक किराया वसूलते हैं। बसों के अभाव में यात्रियों को भी उनके अनुसार ही किराया देना पड़ता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।