Haryana News: हरियाणा में पशुपालकों की होगी मौज, 8 जिलों में पॉलीक्लिनिक बनाने की तैयारी, ये होंगी सुविधाएं

 
Haryana News: हरियाणा में पशुपालकों की होगी मौज, 8 जिलों में पॉलीक्लिनिक बनाने की तैयारी, ये होंगी सुविधाएं
WhatsApp Group Join Now
Haryana News: प्रदेश में पशुओं के लिए हिसार सहित 8 जिलों में पॉलीक्लीनिक खुलेंगे, जहां पशुओं की गंभीर बीमारी का इलाज हो सकेगा। इनमें पशुओं की डिलीवरी, ऑपरेशन के अलावा अन्य गंभीर बीमारियों का इलाज हो सकेगा। पॉलीक्लिीनिक में 5 विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के अलावा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ऑपरेशन थियेटर स्थापित होगा।

पॉलीक्लीनिक खुलने से लोगों को मिलेगी सुविधा

पॉलीक्लीनिक खुलने से सर्जरी व गाइनी का विशेषज्ञ चिकित्सक भी तैनात होगा। यही नहीं अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित होगी। बता दें कि हिसार जिला पशुपालन के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। जिले में इस समय सभी कैटेगरी में 657532 पशु हैं। जिले में 231 पशु अस्पताल और डिस्पेंसरी संचालित हैं। इनमें 15 अस्पताल शहर में व शेष 85 गांवों में हैं। 

इसके साथ 141 डिस्पेंसरी संचालित हैं, लेकिन इनमें छोटे-मोटे रोगों के उपचार की ही सुविधा है। ऐसे में जब पशु को गंभीर बीमारी होती है, तो उन्हें सर्जरी के लिए लुवास कैंपस ले जाना पड़ता है। ऐसे में यह पॉलीक्लीनिक बनने से हिसार के अलावा आसपास के जिलों एवं राजस्थान के पशुओं और पशुपालकों को घर के नजदीक सुविधा से काफी राहत मिलेगी।

जमीन मिलते ही तैयार होगी फाइल

जिले में पॉलीक्लीनिक खोलने के लिए सरकार ने मंजूरी दी है। इससे हिसार के 6 लाख से अधिक पशुओं को गंभीर बीमारी का इलाज मिल सकेगा। पॉलीक्लीनिक के लिए 3 एकड़ और उससे अधिक जमीन तलाशी जा रही है। जमीन तलाशने के लिए कमेटी भी गठित की गई है। जमीन मिलते ही बजट के लिए फाइल तैयार कर मुख्यालय भेज दी जाएगी।

8 जिलों के 25 लाख पशुओं को मिलेगा फायदा

जिला               पशु 

फरीदाबाद        377416
गुरुग्राम            208135
हिसार              657532
झज्जर              276097
करनाल            398381
नूंह                  240938
पंचकूला           105871
यमुनानगर        252477