हरियाणा के इस जिले में स्पा सेंटरों में पुलिस की रेड, कई लड़के लड़कियां हिरासत में, देखें तस्वीरें

 
हरियाणा के इस जिले में स्पा सेंटरों में पुलिस की रेड, कई लड़के लड़कियां हिरासत में, देखें तस्वीरें
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा के भिवानी जिले के पुराना बस स्टैंड के पास चल रहे स्पा सेंटरों पर आज पुलिस की टीम ने छापेमारी की है। इस दौरान पुलिस की टीम ने कई लड़के लड़कियों को हिरासत में लिया है।

शहर में पुराना बस स्टैंड स्थित क्राउन प्लाजा में चल रहे मसाज सेंटरों पर शुक्रवार को सीआईए टू व पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों ने रेड की कार्रवाई की। इस दौरन कुछ युवक व युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

रेड की कार्रवाई के दौरान पुराना क्राउन प्लाजा के बाहर भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा। मसाज सेंटरों पर पड़ी पुलिस की रेड की सूचना सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गई।

हरियाणा के इस जिले में स्पा सेंटरों में पुलिस की रेड, कई लड़के लड़कियां हिरासत में, देखें तस्वीरें

इस दौरान टीम को दो स्पा सेंटरों में 8 ग्राहकों के साथ 11 लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिलीं। पुलिस ने 11 लड़कियों, 8 ग्राहकों के साथ ही दो मैनेजर गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस की पूरी कार्रवाई के दौरान क्राउन प्लाजा में तमाशबीन लोगों की भीड़ जुटी, जिस कारण पकड़ी गईं युवतियों व लोगों को ले जाने के दौरान भी पुलिस को काफी परेशानी हुई।

स्पा संचालक ग्राहकों को लुभाने के लिए दिल्ली, कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के अन्य जिलों, नोएडा, झारखंड, उत्तराखंड से लड़कियां लेकर आए थे। अनैतिक धंधा पिछले काफी अर्से से चल रहा था। शिकायतों के बाद शुक्रवार दोपहर बाद महिला थाना पुलिस के साथ सीआईए की टीम ने संयुक्त रूप से इन मसाज सेंटरों पर छापा मारा। एक के बाद एक दो मसाज सेंटरों के अंदर आपत्तिजनक हालत में 11 लड़कियों के साथ 8 लोगों को दबोचा गया। इनमें से कुछ लोग तो अधेड़ उम्र के थे।

पुलिस प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। क्राउन प्लाजा में अपनी दुकान चलाने वाले अन्य दुकानदारों ने कहा कि मसाज सेंटरों के चलते उनकी दुकानदारी पर खासा प्रभाव पड़ रहा है इसलिए इन मसाज सेंटरों को दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाहिए।

हरियाणा के इस जिले में स्पा सेंटरों में पुलिस की रेड, कई लड़के लड़कियां हिरासत में, देखें तस्वीरें

क्राउन प्लाजा के मसाज सेंटरों पर गिरी रेड की सूचना के बाद शहर में अन्य स्थानों पर चलने वाले मसाज सेंटरों के संचालक भी सतर्क नजर आए तथा इसकी जानकारी जुटाते रहे कि पुलिस की रेड अन्य किन किन स्थानों पर होगी।

क्राउन प्लाजा में शुक्रवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड मारी। पुलिस की इस रेड में कई युवक युवतियों को हिरासत में लिया है। पुलिस की इस रेड में महिला पुलिस भी शामिल रही। क्राउन प्लाजा में दर्जन भर के आस पास मसाज सेंटर खुले है।

इन सेंटरों में पुलिस को शिकायत मिली थी कि कुछ अनैतिक कार्य चलता है। शिकायत पर सीआईए -2 की टीम को इस पर करवाई करने के कहा गया। सीआईए 2 के इंस्पेक्टर नरेंद्र राणा की अगुवाई में टीम बनाई गई। इसमें महिला पुलिस को भी शामिल किया गया था। टीम ने सभी सेंटरों पर एक साथ रेड की।

हरियाणा के इस जिले में स्पा सेंटरों में पुलिस की रेड, कई लड़के लड़कियां हिरासत में, देखें तस्वीरें

सीआईए इंस्पेक्टर नरेंद्र राणा ने रेड के बाद बताया कि शिकायत पर करवाई की गई है। उन्होंने बताया कि शिकायत पर मसाज सेंटरोे पर रेड की गई है। शिकायत मिली थी कि कुछ लड़कियों से मसाज सेंटर में जबरदस्ती ये कार्य करवाया जाता था।

उन्होंने बताया कुछ युवक व युवतियों को हिरासत में लिया गया है तथा उनसे पूछताछ की जा जाएगी। अगर कुछ पाया जाता है तो उनके खिलाफ करवाई की जाएगी।