हरियाणा में हुक्का बार पर पुलिस ने मारा छापा, मालिक समेत 15 लड़के-लड़कियां काबू
![हरियाणा में हुक्का बार पर पुलिस ने मारा छापा, मालिक समेत 15 लड़के-लड़कियां काबू](https://chopaltv.com/static/c1e/client/90348/uploaded/d7b5b792ef9dd6bf54e7961568c3cfb0.jpg?width=968&height=554&resizemode=4)
हरियाण के फरीदाबाद में पुलिस ने हुक्का बार पर छापा मारा। इस दौरान हुक्का बार मालिक सहित 15 लड़के-लड़कियों को पकड़े गए। पुलिस ने नशीली दवाइयां, बीयर और शराब बरामद की है।
मंगलवार देत शाम एनआईटी थाना पुलिस और पुलिस के आला अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए NIT फरीदाबाद की 5 नंबर में चल रहे डाउनटाउन नाम के हुक्का बार पर रेड मारी।
पुलिस को इस दौरान 8 लड़के और 6 लड़कियां मादक पदार्थों का सेवन करते हुए मिले। पुलिस ने मौके से फ्लेवर हुक्का, नशीली दवाइयां बीयर और शराब की खाली बोतल आदि बरामद की है।
2 साल पहले भी पुलिस ने की थी रेड
इसी डाउनटाउन हुक्का बार पर लगभग दो साल पहले भी पुलिस ने छापा मारा था। लेकिन इसके बावजूद संचालक इस नशे के अवैध कारोबार को चला रहा था।
फिलहाल पुलिस ने हुक्का बार के संचालक शुभम भाटिया को भी काबू कर लिया है और अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं पुलिस इस मामले अभी कुछ नहीं कह रह है।