हरियाणा के लोगों को मिलेंगे एयरपोर्ट जैसे रेलवे स्टेशन, खर्च होंगे 400 करोड़

 
हरियाणा के लोगों को मिलेंगे एयरपोर्ट जैसे रेलवे स्टेशन, खर्च होंगे 400 करोड़
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा में रेल सुविधाओं को बेहतर करने का काम किया जा रहा है। खबर आ रही है कि अब हरियाणा के कई रेलवे स्टेशनों की सूरत बदली जाने वाली है जिस पर तेजी से काम किया जा रहा है। अंबाला मंडल के कई रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जाने वाला है। कहा जा रहा है कि अब इन रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

मिलेंगी विश्व स्तर की सुविधाएं

यहाँ यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलने वाली हैं। रेल मंत्री भी आइके लिए आदेश दे चुके हैं और उनके आदेश के बाद इस पर काम भी शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार इस प्रोजेक्ट पर करोड़ों खर्च होने वाले हैं लेकिन यात्रियों को इससे काफी लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से

हरियाणा के कई स्टेशनों की बदलेगी सूरत

हरियाणा में कई रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प करने का काम किया जा रहा है। एयरपोर्ट की तर्ज पर ही इन रेलवे स्टेशनों की सूरत बदलने का काम हो रहा है। इसमें चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन भी शामिल है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की सूरत बदलने पर भी काम चल रहा है। इस स्टेशन पर अब विश्वस्तरीय सुविधाओं को दिया जाने वाला है इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

खर्च होंगे 400 करोड़

बताया जा रहा है कि इस योजना पर करीब 400 करोड़ का खर्च होने वाला है। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के कायाकल्प होने की खबर भी सामने आ रही है। अंबाला रेल मंडल और लैंड डिवलपमेंट अथॉरिटी साथ मिलकर इस योजना पर काम करने वाले हैं। इन स्टेशनों को देखकर अब एयरपोर्ट जैसा ही एहसास होने वाला है।

अंबाला छावनी से दिखेगा एयरपोर्ट जैसा

बताया जा रहा है कि अंबाला छावनी भी अब एयरपोर्ट जैसा ही दिखेगा। इस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कई आधुनिक सुविधाएं मिलने वाली हैं। इस रेलवे स्टेशन पर जितनी भी सुविधाएं दी जाने वाली हैं वे किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं होंगी। चंडीगढ़ और अंबाला के अलावा सहारनपुर रेलवे स्टेशन को भी विश्वस्तरीय बनाने पर काम चल रहा है।