प्रेम कहानी का खौफनाक अंत- प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

 
प्रेम कहानी का खौफनाक अंत- प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान
WhatsApp Group Join Now

Chaupal TV, Panipat

हरियाणा के जिला पानीपत में एक प्रेम कहानी का खौफनाक अंत देखने को मिला। यहां 17 साल की नाबालिग लड़की और 21 साल के नवयुवक ने हाथ पकड़ कर ट्रेन के आगे कूद गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। लड़के वालों ने ही लड़की के स्वजनों को हादसे की सूचना दी।

आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई। मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देखा जा रहा है। जीआरपी थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए।

युवक और युवती दोनों के परिजन इस मामले में अभी कुछ नहीं बोल रहे। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों में प्रेम प्रसंग था। लेकिन शादी के बीच दोनों की जाति आड़े आ रही थी। स्वजन मान नहीं रहे थे। तब इन दोनों ने आत्महत्या करने का फैसला कर लिया।

मामला पानीपत के नौल्था क्षेत्र के एक गांव का है। लडकी और लड़का दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। घर भी आमने-सामने बताए गए। बुधवार रात को लड़का बाइक लेकर निकल गया। लड़के वालों ने तुरंत लड़की वालों से बात की। लड़की वालों ने बताया कि लड़की सो रही है। जब अंदर जाकर देखा तो लड़की नहीं थी। तब दोनों परिवारों के होश उड़ गए। आनन फानन उन्हें तलाश करने के लिए निकल पड़े।

इस दौरान उन्हें पता लगा कि नौल्था रेलवे स्टेशन के पास एक लड़का व लड़की ट्रेन से कट गए हैं। मौके पर जाकर परिजनों ने लड़के व लड़की की पहचान की। लड़के वालों ने ही लड़की के परिजनों को हादसे की सूचना दी। आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई।

बताया जा रहा है कि पटरी के पास ही बाइक मिली। दोनों के शव दस फीट दूर मिले। घर से करीब दो किलोमीटर दूर इन्होंने रेलवे की पटरी पर ट्रेन के आगे छलांग लगाई। कुछ दिन पहले ही लड़के वालों को इनके प्रेम प्रसंग का पता चला था। लड़के के मोबाइल फोन की काल रिकार्डिंग से सब पता चला।