बुजुर्ग दंपत्ति को जब बहू ने दहेज के केस में घसीटा तो दोनों ने की खुदकुशी, बार बार बेइज्जती और पंचायती नहीं कर पाए सहन

Chaupal Tv, Hisar हिसार में सोमवार को एक बुजुर्ग दंपत्ति ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मृतक बुजुर्ग दंपत्ति की पहचान खेड़ी बर्की गांव निवासी 63 वर्षीय ज्ञानचंद और उनकी पत्नी 57 वर्षीय कमलेश के रुप में हुई है। बुजुर्ग दंपत्ति सोमवार को लघु सचिवालय में एसपी से मिलने के...
 
WhatsApp Group Join Now
बुजुर्ग दंपत्ति को जब बहू ने दहेज के केस में घसीटा तो दोनों ने की खुदकुशी, बार बार बेइज्जती और पंचायती नहीं कर पाए सहन

Chaupal Tv, Hisar

हिसार में सोमवार को एक बुजुर्ग दंपत्ति ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मृतक बुजुर्ग दंपत्ति की पहचान खेड़ी बर्की गांव निवासी 63 वर्षीय ज्ञानचंद और उनकी पत्नी 57 वर्षीय कमलेश के रुप में हुई है।

बुजुर्ग दंपत्ति सोमवार को लघु सचिवालय में एसपी से मिलने के लिए पहुंचे थे। दरअसल इनका मामला दहेज से जुड़ा हुआ था और बुजुर्ग दंपत्ति परेशान हो चुके थे। इस उम्र में जहर खाकर खुदकुशी करना भी किसे अच्छा लगेगा लेकिन दुखों का पहाड़ ही कुछ ऐसा था।

बुजुर्ग दंपत्ति ने मौत को गले लगाने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें अपने छोटे बेटे के ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट में लिखा था कि उनके बेटे अनिल के ससुराल वालों ने परेशान कर दिया है। इस वजह से वो अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहे हैं।

दरअसल मामला ये है कि बुजुर्ग दंपत्ति के बेटे अनिल के ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज का आरोप लगाकर परेशान कर रहे थे। इसमें उन्होंने बुजुर्ग दंपत्ति को भी घसीटना शुरु कर दिया था, इसी सिलसिले में बुजुर्ग दंपत्ति एसपी कार्यालय आए थे, लेकिन वो इन सबसे थक चुके थे और आखिर में मौत को गले लगा लिया।

पुलिस ने बताया कि गांव खेड़ी बर्की निवासी ज्ञानचंद ने अपने छोटे बेटे अनिल की शादी पटेल नगर हिसार में की थी। अनिल और उसकी पत्नी की आपस में अनबन के चलते उसकी पत्नी 7 महीने से पटेल नगर में अपने मायके में ही रह रही है। जिसके चलते 4-5 बार पंचायतें हो चुकी थी।

पड़ोसी संतालाल ने बताया कि अनिल की पत्नी लंबे समय से अपने मायके में रह रही है। अनिल अपनी पत्नी व बच्चों को लाना चाहता था। उसके परिजन भेज नहीं रहे थे। अनिल गांव में ही परचून की दुकान चलाता था। उसकी पत्नी अपने 8 साल के लड़के को लेकर अपने साथ गई थी।

अदालत में केस चल रहा था। आज सुबह दोनों तारीख पर गए थे। मृतक ज्ञानचंद केंद्रीय भेड़ प्रजनन केंद्र में भेड़ पालक के पद थे। तीन साल पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे।