अब दिल्ली से फरीदाबाद जाना होगा मुश्किल, 2 महीने के लिए बंद रहने वाला है ये फ्लाईओवर

अगर आप भी दिल्ली से फरीदाबाद अपने ऑफिस या किसी और काम से जाते है तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। 
 
अब दिल्ली से फरीदाबाद जाना होगा मुश्किल, 2 महीने के लिए बंद रहने वाला है ये फ्लाईओवर
WhatsApp Group Join Now

Delhi Sarita Vihar Flyover: अगर आप भी दिल्ली से फरीदाबाद अपने ऑफिस या किसी और काम से जाते है तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। अब दिल्ली से फरीदाबाद का सफर तय करना थोड़ा मुश्किल होने वाला है। क्योकि दिल्ली का सरिता विहार फ्लाईओवर अगले महीने की 10 तारीख से 60 दिनों के बंद रहेगा। 

ऐसे में इस रोड पर आने-जाने वालों को परेशानी तो होगी लेकिन राहत की बात ये है कि फ्लाईओवर को पूरी तरह से बंद नहीं किया जाएगा। इस फ्लाईओवर पर चार चरणों में रिपेयरिंग का काम होगा। दोनों कैरिज वे पर बारी-बारी से मरम्मत का काम किया जाएगा। हालांकि इस वजह से इस रोड पर जाम की स्थिति बन सकती है। सरिता विहार, बदरपुर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, कालिंदी कुंज, ओखला, NFC, नेहरू प्लेस , फरीदाबाद और नोएडा आने जाने वाले लोगों को इस दौरान ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

जानकारी के मुताबिक सिर्फ एक और फ्लाईओवर की आधी लेन बंद की जाएगी और आधी लेन पर गाड़ियां आ जा सकेंगे। इस फ्लाईओवर का काम चार चरणों में पूरा किया जाना है। पहले चरण में फ्लाईओवर पर आश्रम से फरीदाबाद की ओर जाने वाली आधी सड़क की मरम्मत होगी उसके बाद अगले चरण में बची हुई सड़क की मरम्मत होगी। उसके बाद तीसरे चरण में फरीदाबाद से आश्रम आने वाले फ्लाईओवर के आधे हिस्से की मरम्मत होगी और फिर अगले चरण में बचे हुए हिस्से की मरम्मत की जाएगी। इस तरह से चरणों ये काम पूरा किया जाएगा।