Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में 2 गांवों में NIA की छापेमारी, 4 घंटे तक चली जांच
हरियाणा के सोनीपत में शुक्रवार सुबह NIA की टीम ने दो गांवों के घरों में छापेमारी की। रेड सुबह 4 बजे शुरु हई थी। जिन दो घरों पर छापेमारी हुई है उसमें एक मकान गांव के पूर्व सरपंच का है।
NIA की छापेमारी से पूरे गांव में हड़कंप मचा गया। दोनों घरों के दरवाजे बंद कर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे ताकि कोी न तो अंदर आ पाए और न ही बाहर निकल सके।
साढ़े 9 हजे के करीब टीम रवाना हुई तो ग्रामीण इन घरों के आगे इकट्ठा हो गए। परिजनों से बातकर रेड की जानकारी लेनी चाही। लेकिन किसी परिजन ने NIA रेड को लेकर कुछ नहीं बताया। मामला हवाला कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है।
सोनीपत जिले के गांव भूर्री व शहजादपुर में शुक्रवार सुबह लखनऊ से आयी NIA टीमों ने रेड की। गांव शहजादपुर में हिमांशु के घर करीब 4:00 बजे NIA की टीम पहुंची। हिमांशु के घर पर करीब 3 घंटे तक छानबीन की गई। उसके परिवार का किराना का कारोबार है। हिमांशु लग्जरी जीवन जी रहा था। उसके खातों में करोड़ों की संपत्ति होने की जानकारी मिली थी। टीम घर में कागजातों की जांच की और हिमांशु के परिजनों से पूछताछ की।
गांव भूर्री में पूर्व सरपंच प्रेम के बेटे योगेश के घर पर भी NIA की रेड हुई है। एक टीम ने उसके बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में और दूसरी ने योगेश के गांव भूर्री के घर में छानबीन की। योगेश गुरुग्राम में काम करता है। टीम को सूचना मिली थी कि उसके पास बेनामी संपत्ति है। इसी की छानबीन के लिए टीम यहां पहुंची थी। इनके घर पर साढ़े 9 बजे तक छानबीन चली। इसमें टीम को क्या मिला, इसकी अभी जानकारी नहीं दी गई है।