New Flyover: हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, इस शहर में बनेगा एक और नया फ्लाईओवर

 
New Flyover: हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, इस शहर में बनेगा एक और नया फ्लाईओवर
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाने की योजना पर काम और तेज कर दिया है। अब जल्द ही करनाल में एक नए फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। शहर के बीचों-बीच 4 km लंबा  ये फ्लाईओवर बनाने की तैयारी है।

सरकार द्वारा करनाल को जाम मुक्त बनाने के लिए शहर के बीचोंबीच 122 करोड़ रुपए की लागत से करीब 4 किलोमीटर लम्बा फ्लाईओवर बनाया जाएगा।हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, इस शहर में 122 करोड़ की लागत बनेगा नया फ्लाईओवरइस फ्लाईओवर के निर्माण से लोगों को शहर की सबसे पुरानी और अति व्यस्त सड़कों पर ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी।

2 चरणों में बनेगा फ्लाईओवर
जानकारी के मुताबिक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 2 चरणों में पूरा हो जाएगा। पहले चरण में राजकीय पुस्तकालय से शुरु होकर भगवान वाल्मीकि चौक, पुरानी सब्जी मंडी, मुगल कैनाल से होते हुए हरियामा नर्सिंग होम तक 3 km लंबे फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा।

दूसरे चरण में 1 km लंबा वाल्मीकि चौक से शुरु होकर ओल्ड जीटी रोड यानि पुराना बस स्टैंड, कर्ण पार्क से होता हुआ डॉ. भीम राव अम्बेडकर चौक तक फ्लाईओवर बनेगा। भगवान वाल्मीकि चौक पर टी- प्वाइंट बनाया जाएगा।

हरियाणा की बीजेपी सरकार सूबे के चहुंमुखी विकास को लेकर लगातार काम कर रही है। शहर के लोगों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा। बड़े स्तर पर लोगों को इसका फायदा मिलेगा।  

जल्द शुरू होगा काम 

हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट ऑथोरिटी (HUDA) के एसई धर्मवीर ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सेक्टर- 14 के नजदीक से फ्लाईओवर का मेन पिलर बनेगा। करीब 4 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर निर्माण कार्य पर 122 करोड़ रूपए की लागत राशि खर्च होगी।