New Expressways: हरियाणा- राजस्थान समेत इन राज्यों से होकर गुजरेगा ये नया एक्सप्रेसवे, 12 घंटे में नाप लेंगे 5 राज्य​

 
New Expressways: हरियाणा- राजस्थान समेत इन राज्यों से होकर गुजरेगा ये नया एक्सप्रेसवे, 12 घंटे में नाप लेंगे 5 राज्य​
WhatsApp Group Join Now

New Expressways: हरियाणा से अब दिल्ली और मुंबई का सफर बेहद आसान होने वाला है। क्योकिं इस साल ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पूरी तरह खुल जाएगा। इस एक्सप्रेसवे को अभी आंशिक रूप से खोला गया है।

लेकिन इस साल  के आखिर तक इसे पूरा खोल दिया जाएगा और फिर इस नए एक्सप्रेसवे पर वाहन चालक दिल्ली से मुंबई तक का सफर कुछ ही घंटो में तय कर पाएंगे। 1350 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे का निर्माण भारतमाला परियोजना के तहत किया जा रहा है।  

12 घंटे में तय होगा दिल्ली से मुबंई का सफर 
इस एक्सप्रेसवे की सहायता से दिल्ली से मुंबई 12 से 13 घंटे में पहुंच सकेंगे। फिलहाल इस दूरी तय करने में 24 घंटे का समय लगता है। इस एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद सफर में 12 घंटे बच जाएंगे।

फिलहाल 630 km का मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे देश के 5 राज्यों (हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र) से होकर गुजरेगा। इस एक्सप्रेसवे के खुलने से हरियाणा समेत 5 राज्यों के लोगों को काफी फायदा मिलने वाला है।