नीता अंबानी दुनियां की प्रमुख समाजसेवी हस्तियों में शामिल, अमेरिका की पत्रिका ने जारी की सूची

 
WhatsApp Group Join Now

Chopal Tv, Delhi

कोविड-19 के बीच लोगों की जान बचाने के प्रयासों के लिए नीता अंबानी और उनकी संस्था रिलायंस फाउंडेशन को दुनिया के प्रमुख समाजसेवियों की सूची में शामिल किया गया है। सूची में नीता अंबानी एकमात्र भारतीय समाजसेवी हैं। अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका टाउन एंड कंट्री ने वर्ष 2020 के लिए यह सूची जारी की है। नीता अंबानी को उनके राहत प्रयासों, गरीबों को भोजन और भारत के पहले कोविड-19 अस्पताल जैसी समाज सेवाओं के लिए सूची में स्थान दिया गया है।

टिम कुक, ओपरा विनफ्रे, लॉरेन पॉवेल जॉब्स, लॉडर फैमिली, डोनाटेला वर्साचे और माइकल ब्लूमबर्ग जैसे अन्य प्रमुख नाम भी सूची में शामिल हैं। अंबानी और फाउंडेशन के प्रयास को मान्यता देते हुए पत्रिका ने कहा, रिलायंस फाउंडेशन- रिलायंस इंडस्ट्रीज की समाजसेवी संस्था है, जिसकी स्थापना और अध्यक्षता नीता अंबानी ने की थी – संस्था ने फ्रंटलाइन श्रमिकों और गरीबों को लाखों भोजन और मास्क वितरित किए, भारत का कोविड -19 रोगियों के लिए पहला अस्पताल स्थापना किया। और आपातकालीन राहत कोषों में $ 72 मिलियन का दान दिया।”

इस अवसर पर बोलते हुए रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती नीता अंबानी ने कहा, “संकट के समय राहत के लिए संसाधनों के साथ सहानुभूति पूर्ण रवैये की भी आवश्यकता होती है। पिछले कुछ वर्षों में हमने संकट के समय अपने प्रयासों को प्रभावशाली बनाने के लिए फाउंडेशन और रिलायंस इंडस्ट्रीज में बहु-आयामी और व्यवस्थित प्रतिक्रियाओं को अपना कर खुद को सुसज्जित किया है। हम प्रसन्न और विनम्र हैं कि हमारी पहल को वैश्विक स्तर पर मान्यता दी जा रही है। जब भी जरूरत पड़ेगी हमारी संस्था, सरकार और समाज की सहायता को प्रतिबद्ध है। ”

नीता अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस फाउंडेशन ने मुंबई में स्थानीय अधिकारियों के साथ मार्च के महीने में दो सप्ताह से भी कम समय में 100 बेड का कोविड-19 अस्पताल बनाने का काम किया। अप्रैल में बेड की संख्या बढ़ा कर 220 कर दी गई। रिलायंस फाउंडेशन ने अन्न सेवा नामक एक राष्ट्रव्यापी खाद्य सेवा शुरू की, जिसमें अब तक करीब 5 करोड़ भोजन परोसे जा चुके हैं।

रिलायंस फाउंडेशन ने अपने बहु-आयामी प्रयासों को जारी रखते हुए ऑनलाइन चिकित्सा सहायता, मुंबई में कोविड रोगियों के लिए घर में क्वारनटाइन सुविधा, ग्रामीण समुदायों को सहायता और देश भर में पालतू जानवरों, आवारा पशुओं के लिए स्वास्थ्य सेवा शामिल है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मास्क और पीपीई के निर्माण की भी शुरुआत की और महामारी के खिलाफ लड़ाई में इन महत्वपूर्ण वस्तुओं के उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने में देश को योगदान दिया।