MSP News: हरियाणा के किसानों की बल्ले-बल्ले, 24 फसलों पर MSP की गारंटी, नोटिफिकेशन जारी

 
हरियाणा के किसानों की बल्ले-बल्ले
WhatsApp Group Join Now


हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। सैनी सरकार ने अपने किसानों को 24 फसलों पर एमएसपी गारंटी देने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 

 हरियाणा के मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव से पहले ही 24 फसलों पर MSP देने का ऐलान किया था। लेकिन इसका कोई लिखित प्रावधान नहीं था। ऐसे में हरियाणा सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर किसानों का भरोसा जीतने की कोशिश की है।

इन फसलों को एमएसपी पर खरीदेगी हरियाणा सरकार
हरियाणा सरकार  रागी, सोयाबीन, नाइजरसीड, कुसुम, जौ, मक्का, ज्वार, जूट, खोपरा, ग्रीष्म मूंग, धान, बाजरा, खरीफ मूंग, उड़द, अरहर, तिल, कपास, मूंगफली, गेहूं, सरसों, चना, मसूर, सूरजमुखी और गन्ना एमएसपी पर खरीदेगी।

1

2