हरियाणा में 12 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून: इन 4 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, 30-40 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

हरियाणा में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मगंलवार को प्रदेश के 4 जिलों में झमाझम बारिश के आसार है। इसके अलावा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
 
हरियाणा में 12 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मगंलवार को प्रदेश के 4 जिलों में झमाझम बारिश के आसार है। इसके अलावा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। अगले 3 दिन तक अन्य जिलों में तापमान में बढ़ोत्तरी होने के आसार है।

मौसम विभाग के मुताबिक कैथल,कुरुक्षेत्र, अंबाला में गरज और चमक के साथ हवाएं चलेगी। बाकि 18 जिलों में तापमान में इजाफा होगा। इससे हवा में मौजूद नमी उमस को बढ़ाने का काम करेगी।

इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी और रात का तापमान सामान्य रहने की संभावना है। 12 जुलाई तक मानसून की गतिविधियों में कमी आने के आसार है। इसका कारण हवाओं की दिशा में बदलाव है।

अब तक मानसून की बात करें तो हिसार, सिरसा, मेवात, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। पिछले दो दिनों में इन जिलों में अच्छी बारिश हुई है। शेष जिलों में बूंदाबांदी हुई। लेकिन अब अधिकांश जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है।

12 तारीख से फिर सक्रिय होगा मानसून

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज से मानसून की गतिविधियों में कमी आएगी। आज हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिलेगी।

वहीं, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 12 जुलाई तक हरियाणा में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

राज्य में अब दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय नहीं रहेगा। 9 जुलाई से 11 जुलाई के दौरान मानसूनी हवाओं की सक्रियता में मामूली कमी आने की संभावना है, जिससे राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। 12 जुलाई से राज्य में एक बार फिर मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है।