मानसून ने पकड़ी रफ्तार: हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, देखें आज कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा-पंजाब में हुई मानसून की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 2 दिन चंडीगढ़, हिमाचल और पंजाब को मानसून कवर कर लेगा। मौसम विभाग ने इन तीनों जगह भारी बारिश की संभावना जताई है। 

 
हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा-पंजाब में हुई मानसून की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 2 दिन चंडीगढ़, हिमाचल और पंजाब को मानसून कवर कर लेगा। मौसम विभाग ने इन तीनों जगह भारी बारिश की संभावना जताई है। 

मौसम विभाग ने हरियाणा के 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी , भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नूंह और पलवल में मौसम ज्यादा खराब रहेगा।

वहीं, पंजाब के 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, मानसा, पटियाला और मोहाली में मौसम ज्यादा खराब रहने की संभावना है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

उधर, हिमाचल के 4 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर शामिल हैं। चंबा, कुल्लू, किन्नौर, सोलन, बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना में यलो अलर्ट है।

हरियाणा में सिरसा और पंजाब का गुरदासपुर सबसे गर्म
हरियाणा में शनिवार को बेशक कई जिलों में तेज बारिश देखने को मिली, लेकिन 24 घंटे के दौरान औसतन तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सिरसा का तापमान सबसे ज्यादा 41 दर्ज किया गया। इसके बाद हिसार 40 डिग्री दर्ज किया गया।

पंजाब में 24 घंटे के दौरान औसतन तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को गुरुदासपुर का तापमान सबसे ज्यादा 42.5 दर्ज किया गया।

हिमाचल के धर्मपुर में सबसे ज्यादा बारिश हुई
शनिवार को हिमाचल के धर्मपुर में सबसे ज्यादा 62.4 MM बारिश हुई। धर्मशाला में 52.4, कसौली में 39 और शिमला के जुब्बड़हटी में 33.6 MM बारिश हुई है। प्रदेश में ऊना का तापमान 37.6 डिग्री के साथ सबसे ज्यादा रहा।

हिमाचल प्रदेश में 3 दिन के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर में बारिश होगी। वहीं, सोमवार को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले में ऑरेंज अलर्ट है। प्रदेश में 6 दिन लगातार मौसम खराब रहेगा। 2 से 5 जुलाई के लिए यलो अलर्ट है।