हरियाणा में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मौसम विभाग ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने बारिश के बीच किसानों को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि किसान भारी बारिश के दौरान कपास की फसल में पानी जमा न होने दें। अगर कपास की फसल में पानी जमा हो जाता है तो इससे फसल को नुकसान होता है।
 
कपास के किसानों के लिए मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। आज हरियाणा के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है।  हरियाणा के चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर,रोहतक, फतेहाबाद समेत कई जिलों में बारिश हुई। बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है।

इस बीच, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने बारिश के बीच किसानों को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि किसान भारी बारिश के दौरान कपास की फसल में पानी जमा न होने दें। अगर कपास की फसल में पानी जमा हो जाता है तो इससे फसल को नुकसान होता है।

नमी में कपास पर कीट अधिक हमला करते हैं। इसलिए बारिश के बाद जब भी मौसम खुले तो कृषि वैज्ञानिकों या नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्रों पर जाकर दवाइयों के छिड़काव से संबंधित जानकारी ले सकते हैं।