Monsoon Alert: हरियाणा में खत्म हुआ मानसून का इंतजार, 27 से 30 जून के बीच बरसेंगे बादल, देखें ताजा अपडेट

 हरियाणा में मानसून का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मानसून के बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है।
 
हरियाणा में खत्म हुआ मानसून का इंतजार
WhatsApp Group Join Now

Monsoon Alert: हरियाणा में मानसून का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मानसून के बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक हरियाणा में 27 से 30 जून के बीच कभी भी मानसून की एंट्री हो सकती है। 

24 और 25 जून को प्रदेश के कई इलाकों में गर्मी का कहर देखने को मिल सकता है। लेकिन 26 जून से मौसम में बड़ा बदलाव दिखने वाला है। राज्य में 26 जून से हल्की बारिश शुरू होने के आसार हैं। 

बता दें कि हरियाणा में पिछले दो दिन से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। कुछ शहरों में बारिश से गर्मी का प्रकोप कम हुआ था और अधिकतर शहरों में तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया था। शनिवार को भी कुछ शहरों में बारिश हुई। 

लेकिन रविवार को एक बार फिर कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। मौसम विभाग की मानें तो दो दिन की गर्मी के बाद बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 23 से 25 जून तक तापमान बढ़ेगा। 26 व 27 जून को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 28 से बारिश की तीव्रता में बढ़ोतरी हो सकती है। इसी दौरान मानसून की एंट्री होगी।