Monsoon 2024 : हरियाणा पंजाब राजस्थान में मानसून की होगी झमाझम बारिश, IMD का इन 3 दिन के लिए अलर्ट

मुंबई सहित तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और दक्षिण ओडिशा, शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।
 
हरियाणा पंजाब राजस्थान में मानसून की होगी झमाझम बारिश, IMD का इन 3 दिन के लिए अलर्ट
WhatsApp Group Join Now

Rain Update: मुंबई सहित तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और दक्षिण ओडिशा, शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। ऐसे में बहुत जल्द ही मानसून जून अंत तक पूरे भारत में दस्तक देने जा रहा है।

India Monsoon Rain Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून कर्नाटक के अधिकांश भाग, महाराष्ट्र, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्से, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के अधिकांश भाग और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और भाग और मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

मौसम विभाग के अनुसार मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक के शेष हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों (मुंबई सहित), तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और दक्षिण ओडिशा, शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। ऐसे में बहुत जल्द ही मानसून जून अंत तक पूरे भारत में दस्तक देने जा रहा है।

अगले तीन-चार दिनों के दौरान पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के अधिक हिस्सों में और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ में दिन का तापमान सामान्य से काफी ऊपर (5.1 और अधिक) रहा।