हरियाणा में इनेलो नेता के महिंद्रा शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, नकाबपोश बदमाशों ने चलाई 30 गोलियां

हरियाणा के हिसार में इनेलो नेता के महिंद्रा शोरूम में नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
 
हरियाणा में इनेलो नेता के महिंद्रा शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, नकाबपोश बदमाशों ने चलाई 30 गोलियां 
WhatsApp Group Join Now

Haryana News: हरियाणा के हिसार में इनेलो नेता के महिंद्रा शोरूम में नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। यहां नई ऑटो मार्केट में गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में दहशह फैल गई। 


लोगों ने गाड़ियों के पीछे छुप कर अपनी जान बचाई। इस दौरान बदमाशों ने शोरूम के काउंटर पर फिरौती के लिए एक पर्ची भी फेंकी, जिसमें 5 करोड़ रुपए मांगे गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार, हिसार की न्यू ऑटो मार्केट में इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम भगत गुप्ता का महिंद्रा गाड़ियों का शोरूम है। उनके बेटे संजय गुप्ता इसके संचालक हैं। आज दोपहर करीब 3 बजे एक बाइक पर सवार 3 बदमाश यहां पहुंचे। उन्होनें अपना चेहरा गमछे से कवर किया हुआ था। 

2 बदमाश शोरूम के अंदर दाखिल हुए, इसके बाद उन्होनें काउंटर पर फिरौती की पर्ची फेंकी। बाहर निकलते ही उन्होनें ताबतोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उन्होनें एक के बाद एक करीब 30 राउंड गोलियां चलाई और फिर वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।