विवाहिता ने ताया ससुर पर लगाए गंभीर आरोप, बोली- कार में गलत काम करने की कोशिश की

 
विवाहिता ने ताया ससुर पर लगाए गंभीर आरोप, बोली- कार में गलत काम करने की कोशिश की
WhatsApp Group Join Now

haupal Tv, Yamunanagar

यमुनानगर में एक विवाहिता ने अपने ताया ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसके ताया ससुर ने उसके साथ कार में रेप करने की कोशिश की। इस बारे में किसी को बताने पर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी थी, अब पुलिस ने केस दर्ज किया है।

महिला का आरोप है कि उसका ताया ससुर कांग्रेसी नेता है और उसने उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की थी, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका और विरोध करके छूट गई। महिला ने कहा कि उसके ताया ससुर ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी, तो वह कई दिन तक चुप रही।

विवाहिता ने ताया ससुर पर लगाए गंभीर आरोप, बोली- कार में गलत काम करने की कोशिश की

महिला ने बताया कि उसकी शादी कुरुक्षेत्र के एक गांव में साल 2020 में हुई थी। शादी के बाद उसका ताया ससुर गलत नजर रखता था। बीती 16 फरवरी को वो ताया ससुर के साथ यमुनानगर शादी समारोह में आए थे। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी थे।

विवाहिता ने शिकायत में बताया कि शादी के दौरान उसका पर्स कार में छूट गया था, जब वह पैलेस की पार्किंग में कार से पर्स लेने आई तो उसके ताया ससुर ने कार के अंदर उसके धकेल दिया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की कोशिश की। लेकिन वह बचकर शादी में अंदर चली गई।

इसके बाद अब महिला ने इस बारे में मुंह खोला है और अपनी शिकायत पुलिस को दी है जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।