हरियाणा में देर से पहुंची बारात तो टूटी शादी, बराती किए कैद, अब तक का सबसे महंगा समझौता

हरियाणा के गुरुग्राम में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक शादी समारोह में बारात के लेट आने से लड़की पक्ष इतना नाराज हुआ के उन्होंने न केवल रिश्ता तोड़ दिया, बल्कि शादी में हुए खर्च की रकम और दहेज में दिए सामान को भी वापस ले लिया। बल्कि मैरिज पैलेस में ही 15 घंटे तक बारातियों को रोके रखा।
इतना ही नहीं पुलिस में शिकायत के बाद लड़की पक्ष ने लड़के वालों पर दहेज मांगने तक का आरोप भी लगाया। वहीं मौके पर पुलिस पहुंची ने पंचायत की के द्वारा आपसी रजामंदी से फैसला लिया कि लड़की पक्ष को 73 लाख रुपए का खर्च दिया जाएगा। साथ ही मौके पर ही दहेज में दी गई ब्रेजा कार और सारा सामान लौटा दिया गया। जिसके बाद ही बारातियों को वापिस भेजा गया।
पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता भागरौला निवासी सेवाराम ने बताया कि उनकी बेटी की शादी जुडोला गांव निवासी मोहित से हो रही थी। बारात रात दो बजे मैरिज पैलेस पहुंची। जैसे ही नीम चढ़ाई और वारफेर की रस्म शुरु की तो दल्हे के चाचा ने एक करोड़ रुपए की मांग रखी वहीं न देने पर लड़के को वापस ले के जा रहा हूं की धमकी भी दी। जिसके बाद गांव के सरपंच ने हाथ जोड़े और मौजिज लोगों ने कहा कि ऐसे मत करो। इतना कहते ही लड़के के भाई ने उनकी लड़की को लात मारी और मारपीट करके भाग गए। भागते हुए कुछ बारातियों ने हवाई फायर भी किए। लड़के के पिता, चाचा, भाई समेत सभी ने शराब भी पी रखी थी।
यह समझौता हुआ
बता दें कि लड़की वालों ने ब्रेजा गाड़ी दी थी। लड़की के पिता आरोप है कि दूल्हे पक्ष के लोग एक करोड़ की डिमांड कर रहे थे,जिसमें फॉर्च्यूनर कार और 51 लाख नकद थे। लेकिन अब विवाद बढ़ने पर खुद लड़का पक्ष 73 लाख रुपए लड़की पक्ष को देगा, लड़के पक्ष के पास मौके पर रकम नहीं होने से उन्हें एक प्लॉट, मकान का एग्रीमेंट भी करना पड़ा है। साथ ही यह रकम मनोज यादव निवासी साढ़राणा ने देने की जिम्मेवारी ली है। इसके एवज में लड़का पक्ष मनोज यादव को चार कनाल जमीन फाजिलपुर बादली व जुड़ोला स्थित 220 गज प्लॉट में दो मंजिला मकान का भी एग्रीमेंट कराया है।