Peris Olympics: हरियाणा की बेटी ने पेरिस ओलिंपिक में रचा इतिहास, पहला मेडल मनु भाकर के नाम
Peris Olympics: पेरिस ओलिंपिक्स में भारतीय शूटर मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। मनु ओलिंपिक के इतिहास में शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। मनु सिल्वर मेडल जीतने से सिर्फ 0.1 पॉइंट्स से चूक गईं।
मनु भाकर ने 10 विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। मनु भाकर ओलिंपिक इतिहस में शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है। मनु भाकर ने 221.7 पॉइंट्स हासिल किए।
बता दें कि इस इवेंट में कोरिया की ओह ये जिन ने गोल्ड जीता। उन्होंने 243.2 पॉइंट स्कोर करके ओलिंपिक रिकॉर्ड बनाया। कोरिया की ही किम येजी ने सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 241.3 पॉइंट बनाए।
बता दें कि साल 2021 के टोक्यो ओलिंपिक में मनु की पिस्टल खराब हो गई। 20 मिनट तक वे निशाना नहीं लगा पाईं। पिस्टल ठीक हुई, तब भी मनु सिर्फ 14 शॉट लगा पाईं और फाइनल की रेस से बाहर हो गईं थीं। मनु निराश थीं लेकिन उन्होंने वापसी की और पेरिस ओलिंपिक्स में भारत को मेडल दिलाया।