हरियाणा में लोकसभा चुनाव ने बिगाड़ा सैनी सरकार का समीकरण, अब विधानसभा की राह होगी मुश्किल

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद सैनी सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।
 
हरियाणा में लोकसभा चुनाव ने बिगाड़ा सैनी सरकार का समीकरण, अब विधानसभा की राह होगी मुश्किल
WhatsApp Group Join Now

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद सैनी सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। हरियाणा में पांच पांच सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के जीतने के बाद अब आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए हरियाणा के दंगल जीतना बेहद कठिन हो सकता है। 

हरियाणा की दसों लोकसभा सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर का मुकाबला देखने को मिला है। बीजेपी को 2019 के मुकाबले काफी वोट कम मिले है वहीं कांग्रेस का वोट बैंक काफी बढ़ गया है। 

साल 2019 में बीजेपी को जहां 58.2 प्रतिशत वोट मिले थे, वहीं इस बार पार्टी का वोट कम होकर 46.11 प्रतिशत पर आ गया। पिछले चुनाव में कांग्रेस को 28.5 प्रतिशत वोट मिले थे, इस बार यह आंकड़ा बढ़कर 43.67 प्रतिशत पर पहुंच गया। साढ़े चार साल तब बीजेपी के साथ गठबंधन की सरकार चलाने वाली जननायक जनता पार्टी को वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में जहां 4.9 प्रतिशत वोट मिले थे, इस बार यह गिरकर 0.87 प्रतिशत अर्थात एक प्रतिशत से भी कम हो गया।

वहीं इनेलो को जनता ने फिर से नकार दिया है। किसान आंदोलन की सबसे प्रभावित सीट पर भी इनेलो को कुछ ज्यादा रिस्ंपास नहीं मिला है। कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे अभय चौटाला को एक लाख वोट भी नहीं मिल पाए हैं। आईएनएलडी को पिछले चुनाव में 1.9 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि इस चुनाव में 1.74 प्रतिशत वोट मिले। 

कांग्रेस का कौन कौन जीता ?
1. अंबाला लोकसभा हलके से कांग्रेस के वरुण चौधरी 49036 वोट से जीते
2..सिरसा से कांग्रेस की कुमारी सैलजा 2 लाख 68 हजार 497 वोट से विजयी हुईं
3..हिसार से कांग्रेस के जयप्रकाश जेपी 63 हजार 381 वोट से जीते
4. सोनीपत से कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी 21 हजार 816 वोट से जीते
5.. रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा ने तीन लाख 45 हजार 298 वोटों से जीत हासिल की। 

बीजेपी का कौन कौन जीता ?

1.. कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल 29021 वोट से विजय हासिल की
2.. करनाल से मनोहर लाल दो लाख 32 हजार 577 वोट से जीते
3.. भिवानी-महेंद्रगढ़ से धर्मबीर सिंह 41 हजार 510 वोट से जीत दर्ज की
4.. गुड़गांव से राव इंद्रजीत ने 75079 वोट से जीते
5.. फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर एक लाख 72 हजार 914 वोट से जीते।