Loksabha Election: सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए हरियाणा के नेता, फेसबुक पर राज बब्बर तो एक्स पर छाए मनोहर लाल

हरियाणा में लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारियां जोरों पर है।
 
सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए हरियाणा के नेता, फेसबुक पर राज बब्बर तो एक्स पर छाए मनोहर लाल
WhatsApp Group Join Now

Loksabha Election: हरियाणा में लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारियां जोरों पर है। ऐसे में बीजेपी, कांग्रेस, इनेलो और जजपा समेत सभी पार्टियां प्रचार- प्रसार करने पर जुटी हुई है। लेकिन पार्टियों के नेता अब प्रचार के लिए सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नजर आ रहे है। ये राजनेता इंटरनेट मीडिया का प्रचार के लिए भरपूर प्रयोग कर रहे हैं। अधिकांश प्रत्याशी अपनी दिनभर की गतिविधियों को फेसबुक समेत अन्य इंटरनेट प्लेटफार्म पर सांझा कर रहे हैं। 

ऐसे में फेसबुक की बात करें तो यहां पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स गुरुग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर सबसे आगे हैं। जबकि एक्स (ट्विटर) पर करनाल से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर के सबसे अधिक फॉलोवर हैं। वहीं र रोहतक से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा के 5 लाख 76 हजार 306 फॉलोवर हैं। कुरुक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल के एक्स पर 3 लाख 21 हजार 901 और सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलजा के 2 लाख 1 हजार 556 फॉलोवर हैं। 

कुरुक्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला के 1 लाख 57 हजार 199, सिरसा से भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर के 1 लाख 44 हजार 974, फरीदाबाद से भाजपा उम्मीदवार कृष्ण पाल गुर्जर के 1 लाख 44 हजार 297, गुरुग्राम से भाजपा उम्मीदवार राव इंद्रजीत के 1 लाख 16 हजार 982 तथा कुरुक्षेत्र से आम आदमी पार्टी के सुशील गुप्ता के 43 हजार 80 फॉलोवर हैं। मतदाता को लुभाने के लिए गांव और वार्ड स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप भी बना रखे हैं। 

इनके माध्यम से प्रसारित संदेशों के जरिए लोगों को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है। बता दें की हरियाणा में 25 मई को लोकसभा चुनाव होने है इसको लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां पूरी कर ली है। इसके साथ ही हरियाणा में मतदान को लेकर प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। प्रशासन ने मतदाओं की सुविधा के लिए खास इंतजाम किए है। मतदान केंद्रो में प्रशासन ने गर्मी से बचने के लिए पंखे और पानी की सुविधाएं भी की है, ताकि मतदाओं को गर्मी में पसीना न बहाना पड़े।