ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, देखें पूरी लिस्ट

 
ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, देखें पूरी लिस्ट
WhatsApp Group Join Now

ऐलनाबाद उपचुनाव में प्रत्याशी पवन बेनीवाल के पक्ष में प्रचार करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि पार्टी मामलों के प्रभारी विवेक बंसल, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा व विधायक कुलदीप बिश्नोई को स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

विधायक किरण चौधरी, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, विधायक जयवीर सिंह बाल्मीकि, शीशपाल केहरवाला, अमित सिहाग, शमशेर सिंह विर्क गोगी, बिशन लाल सैनी, पूर्व सांसद डॉ. सुशील इंदौरा, चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व मंत्री अशोक अरोडा, मुक्केबाज विजेंदर सिंह, चक्रवर्ती शर्मा, भूपेंदर गंगवा व बजरंग दास गर्ग को भी स्टार प्रचारक बनाया गया।

ऐलनाबाद में उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। कांग्रेस की तरफ से ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें कई बड़े नेता शामिल हैं।

आपको बता दें कि ऐलनाबाद में 30 अक्टूबर को चुनाव होना है । यहां पर 2 नवंबर को नतीजे घोषित होने हैं। कांग्रेस की तऱफ से यहां पर पवन बैनीवाल को प्रत्याशी बनाया गया है।


देखिये स्टार प्रचारकों की सूची

ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, देखें पूरी लिस्ट