हरियाणा में जानिए कल कैसा रहेगा मौसम, कल फिर लेने वाला है मौसम करवट

हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है। ठंड की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने 22 और 23 जनवरी को हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के मौसम एक्सपर्ट डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 21 जनवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगी। वहीं उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं की वजह से रात में तापमान गिरेगा। इसके अलावा सुबह और रात में धुंध छा सकती है।
मदन खीचड़ ने कहा कि एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 22 और 23 जनवरी को प्रदेश के ज्यादार क्षेत्रों में बादलवाई और हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इन 2 दिनों में तापमाने में गिरावट और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होने के आसार है। लेकिन 24 जनवरी से फिर मौसम खुश्क और रात के तापमान में गिरावट आएगी।
बारिश संभावित है। इन 2 दिनों के दौरान दिन के तापमान में गिरावट और रात्रि तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है, लेकिन 24 जनवरी से राज्य में मौसम खुश्क तथा रात्रि तापमान में गिरावट हो सकती है।
वहीं रविवार सुबह यमुनानगर, पलवल, जींद, सोनीपत, पानीपत, हिसार और कैथल में धुंध छाई रही। यहां विजिबिलिटी 5 मीटर से भी कम रही। शनिवार को हिसार का बालसमंद और पानीपत की रातें सबसे ठंडी रहीं।
हिसार के बालसमंद और पानीपत में सबसे ठंडी रही रात
मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शनिवार रात हिसार का बालसमंद और पानीपत सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया है। इसके अलावा रात्रि तापमान में सब जगह बढ़ोतरी देखने को मिली।