Kitchen Gardening: घर की छत पर आसानी से उगा सकते है ये सब्जियां, कम हो जाएगा महीने का खर्चा

मानसून शुरू हो चुका है, ऐसे में आप अपनी घर की छत पर भी कुछ सब्जियों की खेती कर सकते है। इस तरीके से आपको घर पर ही एकदम ताजा और पौष्टिक सब्जी मिल सकती है।
 
 घर की छत पर आसानी से उगा सकते है ये सब्जियां, कम हो जाएगा  महीने का खर्चा
WhatsApp Group Join Now

Kitchen Gardening: मानसून शुरू हो चुका है, ऐसे में आप अपनी घर की छत पर भी कुछ सब्जियों की खेती कर सकते है। इस तरीके से आपको घर पर ही एकदम ताजा और पौष्टिक सब्जी मिल सकती है।

दूसरा फायदा ये है कि इन सब्जियों को उगाने के लिए आपको ज्यादा जगह की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आप छोटे गमलों में भी ये सब्जियां उगा सकते हैं। आइए जानते हैं आप घर की छत पर आसानी से कौन सी सब्जियां उगाई जा सकती है।

मिर्च 
हरी मिर्च का सेवन बहुत से लोग करते है। ऐसे में बाजार से खरीदने के बजाय आप घर की छत पर ही बेहद आसानी से मिर्च उगा सकते हैं। मिर्च उगाने के लिए धूप और पानी की जरूरत होती है। छोटे से गमले में आप मिर्च को उगा सकते है। 

टमाटर
टमाटर की जरूरत हर सब्जी के लिए पड़ती है। कभी- कभी टमाटर की कीमते भी बाजारों में बढ़ने लगती है। ऐसे में आप घर की छत पर टमाटर भी उगा सकते हैं। इसे छत पर आसानी से उगाया जा सकता है, टमाटर के लिए पर्याप्त धूप व पानी की आवश्यकता होती है।

बैंगन
बैंगन भी घर की छत पर उगाया जा सकता है। इसके लिए पर्याप्त धूप और पानी की आवश्यकता होती है। ऐसे आपको घर से ही एकदम ताजा और पौष्टिक सब्जी मिल सकती है।

इसके अलावा आप पालक को भी घर पर ही उगा सकते हैं, पालक के लिए बाकी सब्जियों की तरह ही अच्छी धूप और छाया दोनों की जरूरत होती है। वहीं इसके साथ ही  सभी सब्जियों में इस्तेमाल होने वाले धनिया को भी आप अपने घर की छत पर लगा सकते हैं।