Haryana : हरियाणा के हिसार मे दीपावली पर मामा के घर आई युवती का अपहरण, पुलिस जांच मे जुटी

 
 Haryana : हरियाणा के हिसार मे दीपावली पर मामा के घर आई युवती का अपहरण, पुलिस जांच मे जुटी
WhatsApp Group Join Now
Haryana : हरियाणा के हिसार जिले में अपने मामा के घर आई युवती को एक युवक भगा ले गया। आरोप यह है की युवक उसकी भांजी को डरा धमका कर जबरन साथ ले गया है। उसने मामले की शिकायत आजाद नगर पुलिस थाने में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

युवती के मामा ने उस युवक पर युवती के अपहरण करने का आरोप लगाया है। गांव आर्य नगर निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी भानजी 13 दिन पहले दीपावली पर उनके पास आई थी। सुबह वह अचानक लापता हो गई। उसकी तलाश की, लेकिन वह नही मिली। 

उसने बताया कि छानबीन करने पर पता चला कि वह करीब एक साल से गांव कशुन जिला जींद निवासी मोहित के संपर्क में थी। वह उसे बहला-फूसला कर ले गया है। वह उसे मोबाइल पर बातें भी करता था।

आपराधिक किस्म का बताया 

युवती के मां ने आरोप लगाया कि आरोपी मोहित आपराधिक किस्म का है। वह उसकी भांजी के साथ कुछ भी कर सकता है। उसने आरोप लगाया कि आरोपी युवक उसकी भांजी को डरा धमका कर अपहरण कर ले गया है। युवक का फोन बंद आ रहा है। उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। आजाद नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।