कलयुगी मां ने 13 साल की बेटी को बेचा, सोने के गहने और करीब डेढ़ लाख रुपए लेकर किया सौदा

 
कलयुगी मां ने 13 साल की बेटी को बेचा, सोने के गहने और करीब डेढ़ लाख रुपए लेकर किया सौदा
WhatsApp Group Join Now

Chopal Tv, New Delhi

वैसे तो बेटियां मां की कोख में भी सुरक्षित नहीं है। लेकिन एक बेटी खुद को सबसे ज्यादा सुरक्षित अपनी मां की गोद में महसूस करती है। क्योंकि कहते है कि एक मां कभी कुमाता नहीं हो सकती। लेकिन एक महिला ने इस कहावत को झुठला दिया।

अमेरिकी राज्य इंडियाना की एक महिला ने अपनी 13 साल की बेटी को 27 साल के युवक को बेच दिया। महिला ने अपनी बेटी का सोने के ब्रेसलेट, हार और 2,000 डॉलर में सौदा कर दिया। इससे पहले महिला और उसके पति ने अपनी बेटी को शादी करने के लिए भी मजबूर किया था।

कलयुगी मां ने अपनी बेटी का सौदा करने के बाद एक पार्टी करके जश्न भी मनाया। बताया जा रहा है कि जब ये मामला सामने आया तो पुलिस ने 27 साल के जी क्दी या नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया और लड़की की मां और या के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है।

अदालती दस्तावेजों में बताया गया है कि या ने लड़की के माता-पिता को सोने का ब्रेसलेट, हार और करीब 2,000 डॉलर नकद दिए थे। दस्तावेजों के मुताबिक, या ने जब लड़की को छूने की कोशिश की तो वह चिल्लाई, लेकिन 27 वर्षीय या ने उसे बाइबल का हवाला दिया और खुद को उसका मालिक बताया।