Kal Ka Mausam: हरियाणा- पंजाब समेत इन राज्यों में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, जानें कल कहां- कहां होगी बारिश ?
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत के राज्यों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हरियाणा- पंजाब समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
लेकिन अब एक नया पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो कल 10 जनवरी से उत्तर भारत के राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। यहां देखें कल का मौसम पूर्वानुमान....
देश भर में मौसम प्रणाली: एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर असम के निचले स्तरों पर स्थित है। दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और समीपवर्ती भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर चक्रवाती परिसंचरण है।
उत्तर तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों में 3.1 किमी ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 10 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।
अगले 24 घंटों के दौरान कैसा रहेगा मौसम ?
अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान 24 घंटे के बाद बढ़ने लगेगा। वहीं गंगा के मैदानी इलाकों में कोहरे की तीव्रता में कमी आएगी।
उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति गंभीर रहेगी और मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति रह सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज 9 जनवरी को ग्राउंड फ्रॉस्ट की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
11 जनवरी को राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। 11 और 12 जनवरी को उत्तर प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे बढ़ेंगी। इसके अलावा 11 और 12 जनवरी के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में व्यापक बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आई।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। पूर्वी असम, मणिपुर के हिस्सों और तटीय तमिलनाडु में हल्की बारिश दर्ज की गई।
पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और मेघालय के कुछ स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा रहा।हरियाणा, पंजाब और उत्तर राजस्थान के कुछ हिस्सों में ग्राउंड फ्रॉस्ट की स्थिति दर्ज की गई।