Kal Ka Mosam: हरियाणा में देरी से होगी ठंड की शुरुआत, जानें कल कैसा रहेगा मौसम?

हरियाणा में पिछले एक हफ्ते से मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ है।
 
 हरियाणा में देरी से होगी ठंड की शुरुआत, जानें कल कैसा रहेगा मौसम?
WhatsApp Group Join Now

Kal Ka Mosam: हरियाणा में पिछले एक हफ्ते से मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो इस बार हरियाणा में ठंड की शुरुआत देरी से होगी। फिलहाल न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन अभी भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।

हरियाणा में कल 24 अक्टूबर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। इससे साफ है कि अभी दिन की गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड पड़ रही है। मौसम में नमी के कारण प्रदेश के 10 से ज्यादा शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। हालात ऐसे हैं कि कुछ जगहों पर सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार 28 अक्टूबर तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। हालांकि 24 अक्टूबर से मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा। इस बार नवंबर के पहले सप्ताह में ठंड शुरू हो सकती है।

आईएमडी चंडीगढ़ के अनुसार बुधवार को हरियाणा के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। कल मौसम में बदलाव संभव है। जिसके चलते दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट देखी जा सकती है।नवंबर के पहले सप्ताह से सर्दी शुरू होने की संभावना है।

 
खराब होने लगी शहरों की हवा

एक तरफ मौसम में नमी और दूसरी तरफ पराली जलाने से हरियाणा की अबोहवा काफी खराब हो रही है। खासकर देश की राजधानी दिल्ली से लगते जिलों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) काफी खराब श्रेणी में पहुंच गया है। 24 घंटे के दौरान 10 से ज्यादा जिले की हवा सबसे खराब रही। वहीं पानीपत, यमुनानगर, बहादुरगढ़, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी एक्यूआई 200 के पास बना हुआ है।

सामान्य के आसपास बारिश हुई

राज्य में मानसून का प्रदर्शन अब तक संतोषजनक रहा है। कुल मिलाकर अब तक 424.6 मिमी बारिश के मुकाबले 406.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जो सामान्य से महज 4% कम है। यानी बारिश का कोटा लगभग पूरा हो चुका है। दूसरी ओर, अगर जिले के हिसाब से बारिश की स्थिति देखें तो 10 जिले ऐसे हैं, जिनमें 10 से 38% कम बारिश दर्ज की गई है। 12 जिलों में सामान्य से 10 से 71% अधिक बारिश हुई है।