हरियाणा में इनेलो ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, अभय चौटाला ऐलनाबाद तो रादौर से श्याम सिंह राणा लड़ेंगे चुनाव

आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए @OfficialINLD के प्रत्याशियों की पहली सूची :
— Rampal Majra (@MajraRampal) July 1, 2024
📌46 ऐलनाबाद - चौ. अभय सिंह चौटाला
📌9 यमुनानगर - श्री दिलबाग सिंह
📌10 रादौर - श्री श्याम सिंह राणा
📌64 बहादुरगढ़ - स्व. चौ. नफ़े सिंह राठी जी के परिवार के सदस्य
📌69 महेंद्रगढ़ - श्री…
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। इसी बीच इनेलो ने विधायक अभय चौटाला को ऐलनाबाद विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं यमुनानगर से दिलबाग सिंह, रादौर से श्याम सिंह राणा, बहादुरगढ़ से स्वर्गीय नफे सिंह राठी के परिवार के सदस्य और महेंद्रगढ़ से सुरेंद्र कौशिक को चुनावी मैदान में उतारा है।
लेकिन इसमें सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये है कि इनेलो ने श्याम सिंह राणा को रादौर से उम्मीदवार बनाया है, वह पार्टी को छोड़ने का मन बना चुके है। उन्होनें कहा कि वह 5 जुलाई को बीजेपी में शामिल होगें। ऐसे में. इनेलो ने फिर भी उनको रादौर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। श्याम सिंह राणा फिलहाल इनेलो के राष्ट्रीय संगठन सचिव हैं।